
आज दिनांक 30.08.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा अन्य वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में गंगाधर शिवकुमार डालमिया स्मृति सभागार, चैम्बर ऑफ कॉमर्स चैरिटेबल ट्रस्ट, गया में व्यावसायिक एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को जनहित में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

