Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

, हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त, 2026 *माननीय विधायक राठ ने कनेरा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री* सरीला। जनपद में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राठ विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम कनेरा में उपजिलाधिकारी सरीला श्री विकास यादव की उपस्थिति में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।

01 Sep 2026, 12:29 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

, हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त, 2026

*माननीय विधायक राठ ने कनेरा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री*

IMG 20260831 WA0032

सरीला। जनपद में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राठ विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम कनेरा में उपजिलाधिकारी सरीला श्री विकास यादव की उपस्थिति में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।

IMG 20260831 WA0031 IMG 20260831 WA0029

राहत वितरण के दौरान जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्य सामग्री से युक्त राहत किट उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन की ओर से ग्राम कनेरा के लिए कुल 50 राहत किट उपलब्ध कराई गई थीं, जिनमें से 45 राहत किट प्रभावित परिवारों को मौके पर वितरित की गईं।

IMG 20260831 WA0030 IMG 20260831 WA0028

इस अवसर पर माननीय विधायक ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित नागरिकों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से खड़ा है। प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा जरूरतमंद लोगों तक राहत एवं सहायता तत्काल पहुंचाई जाए।

 

उपजिलाधिकारी सरीला ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर प्रशासन द्वारा निरंतर नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को शासन के निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

 

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। reporter samsuddin shaikh hamirpur

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने पटाखा गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी तेज की
Mahrajganj01 Sep

आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने पटाखा गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी तेज की

निचलौल में पटाखा गोदामों पर पुलिस की नजर, CO ने किया औचक निरीक्षण महराजगंज जनपद 01/09/2026 सुरक्षा मानकों…

पूरी खबर पढ़ें →
GSVS कॉलेज में गूंजा ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों से रूबरू हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी
Mahrajganj01 Sep

GSVS कॉलेज में गूंजा ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों से रूबरू हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी

GSVS कॉलेज में गूंजा ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों से रूबरू हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी करियर, अनुशासन और साइबर…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति 5.0: पनियरा ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
Mahrajganj01 Sep

मिशन शक्ति 5.0: पनियरा ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

मिशन शक्ति 5.0: पनियरा ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए…

पूरी खबर पढ़ें →
सुबोध पंवार बने शामली जिलाध्यक्ष, अमित पंवार को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Shamli01 Sep

सुबोध पंवार बने शामली जिलाध्यक्ष, अमित पंवार को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

संवाददाता मोहित कुमार कांधला। एलम कस्बे में अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन की संगठनात्मक बैठक एवं नियुक्ति कार्यक्रम सुबोध पंवार…

पूरी खबर पढ़ें →
संविधान–आरक्षण बचाओ अभियान को धार देगी अपनी मैनपुरी, मऊ और बिजनौर में आयोजित होंगी विशाल जनसभाएं, स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे संबोधितजनता पार्टी, तीन जिलों में होगी विशाल रैली
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना
Banda01 Sep

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना

बांदा। राष्ट्रीय ध्वज की कथित अवमानना और उपेक्षा के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!