Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bijnor

बिजनौर में धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकरों की होगी जांच, 3 दिन चलेगा अभियान

01 Sep 2026, 06:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिजनौर में धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकरों की होगी जांच, 3 दिन चलेगा अभियान - BIJNOR, उत्तर प्रदेश

बिजनौर जिले में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की संख्या और उनकी आवाज के स्तर की जांच के लिए पुलिस तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाएगी। अभियान के दौरान मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर ध्वनि मानकों के पालन की जांच की जाएगी।

यह कार्रवाई शासन के पूर्व निर्देशों और सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप निर्धारित ध्वनि प्रदूषण मानकों को लागू कराने के उद्देश्य से की जा रही है। पुलिस ने धार्मिक स्थलों के जिम्मेदार लोगों से अपील की है कि लाउडस्पीकर की आवाज परिसर की सीमा तक ही सीमित रखी जाए और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो।

मामला उस समय सामने आया जब एसपी कृष्ण कुमार अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला जुलाहान स्थित कुम्हारों वाली मस्जिद से लाउडस्पीकर पर हो रही अजान की आवाज जेल परिसर तक पहुंच रही थी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद मस्जिद से लाउडस्पीकर हटा दिया गया।
घटना के बाद मस्जिद के इमाम ने वीडियो जारी कर माइक हटाने और ध्वनि कम रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज परिसर की सीमा तक ही सीमित रखी जाए, ताकि आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो।

निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुसार आवासीय क्षेत्रों में दिन के समय 55 डेसिबल और रात में 45 डेसिबल तक की सीमा बताई गई है। वहीं, व्यावसायिक क्षेत्रों में दिन के समय 65 और रात में 55 डेसिबल तक की सीमा निर्धारित है।

एसपी ने लोगों से अपील की है कि पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय धार्मिक स्थलों पर लगे अनधिकृत या अतिरिक्त लाउडस्पीकर स्वयं हटा लें और ध्वनि को निर्धारित सीमा में रखें।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन होने से बार-बार हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एसपी ने सभी धर्मों के लोगों से सहयोग और जिम्मेदारी के साथ ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन करने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सुबोध पंवार बने शामली जिलाध्यक्ष, अमित पंवार को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Shamli01 Sep

सुबोध पंवार बने शामली जिलाध्यक्ष, अमित पंवार को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

संवाददाता मोहित कुमार कांधला। एलम कस्बे में अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन की संगठनात्मक बैठक एवं नियुक्ति कार्यक्रम सुबोध पंवार…

पूरी खबर पढ़ें →
संविधान–आरक्षण बचाओ अभियान को धार देगी अपनी मैनपुरी, मऊ और बिजनौर में आयोजित होंगी विशाल जनसभाएं, स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे संबोधितजनता पार्टी, तीन जिलों में होगी विशाल रैली
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना
Banda01 Sep

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना

बांदा। राष्ट्रीय ध्वज की कथित अवमानना और उपेक्षा के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
रतन सिंह पोरिया खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए 20 खिलाड़ी चयनित
Shamli01 Sep

रतन सिंह पोरिया खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए 20 खिलाड़ी चयनित

संवाददाता मोहित कुमार कांधला क्षेत्र के गांव कनियान स्थित रतन सिंह पोरिया खेल स्टेडियम में जिला कबड्डी एसोसिएशन…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती सीओ सदर बनीं IPS मानसी दहिया, महिला अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को बताया पहली प्राथमिकता
Basti01 Sep

बस्ती सीओ सदर बनीं IPS मानसी दहिया, महिला अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को बताया पहली प्राथमिकता

सीओ सदर बनीं IPS मानसी दहिया, महिला अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को बताया पहली प्राथमिकता आपको बता दें…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!