Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

लगातार बारिश में मिट्टी का घर भरभराकर गिरा, गरीब परिवार बेघर

01 Sep 2026, 08:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लगातार बारिश में मिट्टी का घर भरभराकर गिरा, गरीब परिवार बेघर - गढ़वा, झारखंड

गढ़वा जिला के श्री बंशीधर नगर लगातार हो रही बारिश के कारण कोलझिकी पंचायत के वार्ड नंबर-9 निवासी मुरली प्रजापति, पिता विरगू प्रजापति का मिट्टी का घर भरभराकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घर गिरने से मुरली प्रजापति का चार सदस्यीय परिवार बेघर हो गया है। परिवार के सामने बरसात के मौसम में रहने और भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

मुरली प्रजापति ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लगातार बारिश के कारण अचानक मिट्टी का घर गिर गया। घर में रखा चावल, दाल, गेहूं सहित खाने-पीने का सामान और चौकी, पलंग समेत अन्य घरेलू सामग्री मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि अब उनके पास रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं है।

पीड़ित ने भावुक होकर कहा कि परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं। बरसात के इस मौसम में उन्हें लेकर कहां जाएं, यह समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने सरकार, प्रशासन, पुलिस, विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों से तत्काल राहत एवं रहने की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।

अबुआ आवास में आया था नाम, नहीं मिल पाया आवास

इस संबंध में पंचायत के मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मुरली प्रजापति का नाम अबुआ आवास योजना में आया था, लेकिन उन्हें अभी तक आवास का लाभ नहीं मिल पाया है। पीएम आवास योजना में भी उनका नाम दिया गया है, लेकिन सूची अभी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सरकार के नियम के तहत पीड़ित परिवार को जो भी राहत संभव होगी, वह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि बारिश के बीच बेघर हुए परिवार को तत्काल सुरक्षित स्थान, भोजन सामग्री और आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाए, ताकि छोटे बच्चों के साथ परिवार को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

पूरी खबर पढ़ें →

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!
Basti06 Sep

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!

बस्ती। वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त के मामले में नया…

पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!