Prayagraj
UPTET 2026 Result के बाद बड़ा अपडेट! 5 सदस्यीय समिति करेगी शिकायतों की जांच, मांगे गए प्रत्यावेदन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर UPTET 2026 से जुड़ी आ रही है.
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 की लिखित परीक्षा के परिणाम को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
आयोग के अनुसार, परीक्षा का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। परिणाम के बाद अभ्यर्थियों की ओर से अनुतोष/शिकायतों के संबंध में प्रत्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं।
हजारों अभ्यर्थियों के फॉर्म सामान्य त्रुटियों के चलते निरस्त कर दिए गए थे जिससे उनका परीक्षा परिणाम रिजेक्टेड दिया गया था. ऐसे सभी अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन माँगा गया है.
इन प्रत्यावेदनों के निस्तारण के लिए आयोग ने 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति प्राप्त प्रत्यावेदनों के सभी पहलुओं की जांच कर अपनी आख्या आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
इसके बाद समिति की रिपोर्ट के आधार पर UPTET 2026 के अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों का निस्तारण किया जाएगा।
आयोग से पत्राचार करने वाले अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन रजिस्टर्ड डाक या ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
आयोग की ई-मेल आईडी है:
upesscprayagraj@gmail.com
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संवाददाता मोहित कुमार कांधला। एलम कस्बे में अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन की संगठनात्मक बैठक एवं नियुक्ति कार्यक्रम सुबोध पंवार…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ। संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर अपनी जनता पार्टी ने प्रदेश में व्यापक जनजागरण…
पूरी खबर पढ़ें →
सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम मऊ जिले के रानीपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के…
पूरी खबर पढ़ें →
बांदा। राष्ट्रीय ध्वज की कथित अवमानना और उपेक्षा के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता मोहित कुमार कांधला क्षेत्र के गांव कनियान स्थित रतन सिंह पोरिया खेल स्टेडियम में जिला कबड्डी एसोसिएशन…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि…
पूरी खबर पढ़ें →