वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को मुश्किलों के बीच ला खड़ा किया है। संकट की इस घड़ी में भारत ने एक बार फिर अपने पड़ोसी देश के साथ मानवीय रिश्ते की मिसाल पेश की है।
भारत सरकार ने तुरंत राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई थी। इधर पूज्य सरकार ने नेपाल के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाते हुए राहत सामग्री से भरे चार ट्रक नेपाल सरकार को सौंपे हैं।
बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सहयोग से नेपाल पहुंचाई गई इस राहत सामग्री में पीड़ित परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि मनोज त्रिवेदी ने नेपाल पहुंचकर नेपाल शिष्य मंडल के साथ राहत सामग्री नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय को सौंपी है।
पीड़ितों को दी जा रही सामग्री में एक-एक बोरे में चावल, दाल, तिरपाल, मसाले, नमक, पानी, सोयाबीन तेल, बिस्कुट, नमकीन के साथ-साथ थाली, गिलास और कटोरी जैसी आवश्यक सामग्री शामिल की गई है। कोशिश यही है कि विपत्ति में अपना सब कुछ खो चुके परिवारों तक राहत केवल पहुंचे ही नहीं, बल्कि उनके जीवन की तत्काल जरूरतों का सहारा भी बने।