Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*—नगर निकाय आम चुनाव – 2026* *चूरू जिले में 11 नगरीय निकायों के लिए सदस्य पद हेतु कुल 1545 अभ्यर्थी लेंगे निर्वाचन में भाग, कुल 331 अभ्यर्थियों ने वापस ली अभ्यर्थिता*

03 Sep 2026, 10:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*—नगर निकाय आम चुनाव - 2026* *चूरू जिले में 11 नगरीय निकायों के लिए सदस्य पद हेतु कुल 1545 अभ्यर्थी लेंगे निर्वाचन में भाग, कुल 331 अभ्यर्थियों ने वापस ली अभ्यर्थिता* - CHURU, राजस्थान

चूरू । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11 नगरीय निकायों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए संवीक्षा के बाद स्वीकृत कुल 1882 अभ्यर्थियों के 1980 नामांकन पत्रों में से गुरुवार को कुल 331 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11 नगरीय निकायों के कुल 430 वार्डों के सदस्य पद हेतु निर्वाचन में अब कुल 1545 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि नाम वापसी के बाद अब नगरपालिका बीदासर में 111 अभ्यर्थी, तारानगर में 97 अभ्यर्थी, साहवा में 57 अभ्यर्थी, रतननगर में 62 अभ्यर्थी, रतनगढ़ में 194 अभ्यर्थी, राजलदेसर में 124 अभ्यर्थी, राजगढ़ में 226 अभ्यर्थी, छापर में 78 अभ्यर्थी, नगरपरिषद चूरू में 201 अभ्यर्थी, सुजानगढ़ में 215 अभ्यर्थी तथा सरदारशहर में 180 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 331 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। इनमें बीदासर में 21, तारानगर में 23, साहवा में 08, चूरू में 49, रतननगर में 13, रतनगढ़ में 32, राजलदेसर में 26, राजगढ़ में 56, छापर में 19, सुजानगढ़ में 51 व सरदारशहर में 33 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। बीदासर में वार्ड संख्या 15 में 01 अभ्यर्थी निर्विरोध रहा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पद हेतु प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों में 04 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान 9 सितंबर, 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान 11 सितंबर, 2026 को होगा। मतदान का समय सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 14 सितंबर, 2026 को की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिधमुख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, ट्रक भी जब्त; जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

सिधमुख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, ट्रक भी जब्त; जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये

सिधमुख/चूरू। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती चुनावों को ध्यान में रखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
04 सितम्बर ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें रहेंगी बंद – कलेक्टर ने ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें बंद रखने की है अपील
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

04 सितम्बर ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें रहेंगी बंद – कलेक्टर ने ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें बंद रखने की है अपील

सूरजपुर/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 तथा छत्तीसगढ़ देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर…

पूरी खबर पढ़ें →
*भगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित* *कृषकों को कम लागत में अधिक उत्पादन एवं लाभ के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की दी जानका
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

*भगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित* *कृषकों को कम लागत में अधिक उत्पादन एवं लाभ के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की दी जानका

धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* भगवान बलराम जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मनावर में…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन धंसने और आग की लपटें उठने की सूचना मिलते ही BCCL की टीम मौके पर पहुंची.
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

जमीन धंसने और आग की लपटें उठने की सूचना मिलते ही BCCL की टीम मौके पर पहुंची.

बीसीसीएल लोदना क्षेत्र 10 के बरारी छह नंबर बस्ती के पास गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,…

पूरी खबर पढ़ें →
PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, धार के 32 विद्यार्थियों को IIT दिल्ली के सहयोग से AI और FinTech प्रशिक्षण का अवसर* * प्रवेश परीक्षा अब 8 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर*
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, धार के 32 विद्यार्थियों को IIT दिल्ली के सहयोग से AI और FinTech प्रशिक्षण का अवसर* * प्रवेश परीक्षा अब 8 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर*

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, महाराजा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!