Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

अमरावती में कॉलेज छात्रा की चाकू मारकर हत्या से हड़कंप, बचाने वाले दो युवकों ने दिखाई बहादुरी

04 Sep 2026, 02:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अमरावती में कॉलेज छात्रा की चाकू मारकर हत्या से हड़कंप, बचाने वाले दो युवकों ने दिखाई बहादुरी - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

अमरावती | 3 सितंबर 2026
महाराष्ट्र के अमरावती शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना से पूरे शहर में खलबली मच गई है। रघुनगर चौक परिसर में शर्वरी हाडके नाम की कॉलेज युवती पर सरेआम चाकू से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो युवकों ने दिखाई हिम्मत, हमलावर के चंगुल से छुड़ाया

यह घटना तब हुई जब आरोपी युवक शर्वरी पर हमला कर रहा था। उसी दौरान वहां मौजूद दो स्थानीय युवक विनय काले और राहुल इंगोले ने बिना डरे साहस दिखाते हुए हमलावर पर दौड़ लगा दी। दोनों ने हमलावर युवक के चंगुल से शर्वरी को छुड़ाया।

अपने आप को घिरता देख हमलावर मौके से लाल रंग की होंडा शाइन बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

8 बार किया चाकू से वार
जानकारी के अनुसार हमलावर ने शर्वरी पर चाकू से 8 गंभीर वार किए थे, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। विनय काले और राहुल इंगोले ने तुरंत मानवता दिखाते हुए उसे ऑटो से रिस्म हॉस्पिटल पहुंचाया।

अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इस घटना की सूचना राजापेठ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

*पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश*
राजापेठ पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लाल होंडा शाइन बाइक के आधार पर और CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद अमरावती में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं शर्वरी को बचाने वाले विनय काले और राहुल इंगोले के साहसी कदम की शहर भर में सराहना हो रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र राज्य में गणेशोत्सव, को राज्योत्सव घोषित किया गया है।
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

महाराष्ट्र राज्य में गणेशोत्सव, को राज्योत्सव घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र राज्य में प्रतिवर्ष गणेशोत्सव बहुत ही ऋदधा भक्ति पूर्वक उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाराष्ट्र राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →

सिडकुल पुलिस ने सड़क पर हुड़दंग एवं मारपीट कर माहौल बिगाड़ने वाले 04 व्यक्तियों को दबोचा*
Haridwar04 Sep

सिडकुल पुलिस ने सड़क पर हुड़दंग एवं मारपीट कर माहौल बिगाड़ने वाले 04 व्यक्तियों को दबोचा*

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो *थाना सिडकुल* *शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर हरिद्वार पुलिस कार्यवाही* *सिडकुल पुलिस…

error: Content is protected !!