बेगू नगर पालिका वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी नीता मुकेश बोहरा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बेगू। नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बेगू नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीता मुकेश बोहरा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वार्ड के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दल्लाराम शर्मा, मुकेश बोहरा, भाजपा प्रत्याशी नीता बोहरा,नगर अध्यक्ष विदुषी बिल्लू एवं वार्डवासियों द्वारा विधिवत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश शर्मा, नगर सह संयोजक तेजमल बोहरा, नगर अध्यक्ष विदुषी बिल्लू, नगर महामंत्री राजेश दुग्गड़, निवर्तमान पार्षद जयदीप बिल्लू, पुखराज नागोरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील पगरिया, युवा नेता वैभव पगरिया, राष्ट्रवादी संगठन सेल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय संयोजक एवं स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े दुर्गालाल पालीवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक पंचोली, बूथ अध्यक्ष अंकित पोरवाल, विजय नागोरी ओम प्रकाश बोहरा, भूपेंद्र बोहरा, महेश शर्मा, सागर पटवा, सुरेश खटीक, शंकर लखी, पवन दक, दीपक वैष्णव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में नगर पालिका चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 10 से भाजपा प्रत्याशी नीता मुकेश बोहरा को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल किसानों की समस्याओं को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसिद्धार्थनगर। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को सिद्धार्थनगर में जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष,पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर…
पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेत्री कांता कर्दम ने गुरुवार को भाजपा के कांठ मंडल…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत आयोजित हा रही स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत गुरुवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडीडवाना-कुचामन, नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान संपन्न कराने के…
पूरी खबर पढ़ें →