Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: जनसुनवाई में सपा विधायक कमाल अख्तर ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों से समस्याओं के समाधान को कहा

04 Sep 2026, 11:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: जनसुनवाई में सपा विधायक कमाल अख्तर ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों से समस्याओं के समाधान को कहा - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र 25-कांठ के सपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने शुक्रवार को कांठ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जमीन संबंधी विवाद एवं समस्याओं, पेयजल, तहसील एवं राजस्व विभाग, बिजली, सड़क, नाली, राशन, पेंशन सहित अन्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

 

विधायक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल वार्ता की और समस्याओं का शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि कांठ विधानसभा की जनता की समस्याओं का निवारण कराना उनकी सेवा का प्रमुख कर्तव्य और दायित्व है। वह क्षेत्रवासियों की परेशानियों को अपनी परेशानी समझते हैं और हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहकर सेवा करते रहेंगे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भी पूरी सक्रियता के साथ जनता के बीच पहुंचने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सपा की पूर्व सरकार में हुए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों, सिद्धांतों और विकास के विजन से जनता को अवगत कराएं। कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा विकास, सामाजिक न्याय, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देती रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन आबिद अंसारी, अंजार चौधरी, डॉ. दानिश, अजीम सिकंदर, अजीम अंसारी, सहल, दिलशाद इंतजार, आदर्श चौधरी, मोईन, संजीव चौधरी, जुबैर आलम, उस्मान चौधरी, गयासुद्दीन, मेहंदी हसन, तस्लीम प्रधान, सलीम खान, अमजद अली आदि मौजूद रहे।

 

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में देर रात तक गूंजते रहे जयकारे
Moradabad04 Sep

कांठ क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में देर रात तक गूंजते रहे जयकारे

तहसील कांठ क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: गांगन नदी में फोटो-वीडियो बनाते समय पैर फिसलने से 17 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश में जुटी पुलिस
Moradabad04 Sep

कांठ: गांगन नदी में फोटो-वीडियो बनाते समय पैर फिसलने से 17 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश में जुटी पुलिस

तहसील कांठ एवं थाना छजलैट क्षेत्र के गांव मल्हपुर खैईया के पास शुक्रवार को गांगन नदी में फोटो…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनौली में तस्करी की आशंका पर पुलिस की कार्रवाई, लावारिस मिली 6 बोरी यूरिया और 4 साइकिल
Mahrajganj04 Sep

सोनौली में तस्करी की आशंका पर पुलिस की कार्रवाई, लावारिस मिली 6 बोरी यूरिया और 4 साइकिल

सोनौली में तस्करी की आशंका पर पुलिस की कार्रवाई, लावारिस मिली 6 बोरी यूरिया और 4 साइकिल सोनौली/…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन
Mahrajganj04 Sep

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन मुख्यमंत्री के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!