Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ट्रेन में भजन से बॉलीवुड तक पहुंची सुनील की आवाज, किस्मत ने बदली करवट

05 Sep 2026, 01:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ट्रेन में भजन से बॉलीवुड तक पहुंची सुनील की आवाज, किस्मत ने बदली करवट - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गांव की चौपाल और ट्रेनों में तंबूरा बजाकर भजन गाने वाले सागर जिले के 25 वर्षीय दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी की आवाज अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। सुनील ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए बुंदेली भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डारि दई’ गाया है, जो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

जन्मजात रूप से दृष्टिबाधित सुनील का बचपन संघर्षों में बीता। परिवार खेती-मजदूरी और पशुपालन से गुजर-बसर करता है।

औपचारिक शिक्षा ज्यादा नहीं मिल सकी, लेकिन गांव की भजन बैठकों से उन्होंने संगीत सीखा और तंबूरा बजाकर अपनी पहचान बनाई। सुनील की जिंदगी में बदलाव सोशल मीडिया से आया।

‘बुंदेली दुनिया’ पेज के रोहित साहू ने उनके भजन रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी आवाज मुंबई तक पहुंची।

मुंबई में म्यूजिक प्रोड्यूसर के साथ गाने रिकॉर्ड करने के दौरान फिल्म निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की नजर उन पर पड़ी और उन्हें फिल्म के लिए गाने का मौका मिला। भोपाल में सुनील ने मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपये की सम्मान निधि, आंखों के इलाज में मदद और संगीत विद्यालय के माध्यम से औपचारिक शिक्षा दिलाने का भरोसा दिया।

वहीं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुनील को उनकी पसंद की नई पल्सर बाइक उपहार में दी। सुनील को फिल्म से फीस मिलने के साथ नए प्रोजेक्ट्स के ऑफर भी मिल रहे हैं।

अब उनका सपना मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के साथ गाना रिकॉर्ड करना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेगूं वार्ड 25 में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

बेगूं वार्ड 25 में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बेगूं। नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया…

पूरी खबर पढ़ें →
जन्माष्टमी
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

जन्माष्टमी

शाहाबाद में जन्माष्टमी पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, मंदिरों पर तैनात रहा पुलिस बल शाहाबाद/हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

पूरी खबर पढ़ें →
नवविवाहित युवक की बिल्डिंग से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम
Sonbhadra05 Sep

नवविवाहित युवक की बिल्डिंग से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

विंढमगंज सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_सोनभद्र के दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी निवासी 24 वर्षीय देवकुमार गोंड पुत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

नागपुर- अदासा मंदिर के बीच आपली बस सेवा शूरू

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर महानगरपालिका परिवहन विभाग के द्वारा नागपुर और अदासा मंदिर के बीच आपली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!