Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश मऊ के घोसी विधान सभा के ग्राम गरथौली गुड्डू मौर्य के हॉल में एवं दूसरी ग्राम भिखारीपुर के मौर्य समाज के गाँव में, तीसरा बोझी बाजार में, कुशवाहा मौर्य

05 Sep 2026, 01:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश मऊ के घोसी विधान सभा के ग्राम गरथौली गुड्डू मौर्य के हॉल में एवं दूसरी ग्राम भिखारीपुर के मौर्य समाज के गाँव में, तीसरा बोझी बाजार में, कुशवाहा मौर्य - MAU, उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश मऊ के घोसी विधान सभा के ग्राम गरथौली गुड्डू मौर्य के हॉल में एवं दूसरी ग्राम भिखारीपुर के मौर्य समाज के गाँव में, तीसरा बोझी बाजार में, कुशवाहा मौर्य समाज की सामाजिक चेतना व सामाजिक न्याय पीडीए जन चौपाल का सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों को हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद और धार्मिक व संप्रदायिक उन्माद में फंसा कर हिंदू के नाम पर सत्ता की मलाई खा रहे है।

वहीं पिछड़े समाज के लोगों ने अपने हक हिस्सा को भूलकर धार्मिक उन्माद में भारतीय जनता पार्टी को चुना और भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ों का वोट लेकर केवल पिछड़ों को लुटा व मुख्यमंत्री ने स्वजाति व सवर्ण समाज के लोगों का काम किया पिछड़ों के हक हिस्सों को लूट कर आने वाली पिछड़े समाज के पीड़ितों को बहुत हीं पीछे धकेल दिया। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने कहा 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर हमको दूसरों के लिए नहीं अपनों के लिए जगह बनाना है।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा ने संचालन किया और उन्होंने कहा कि जो पीड़ित शोषित समाज की बात करेगा वही अब 2027 में राज करेगा। जिले के सम्मानित नेता घोसी विधानसभा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, मधुबन विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष लालचंद यादव, वीरेंद्र यादव लोहिया, अमरेन्द्र बहादुर, दुर्गादत्त गुड्डू मौर्य, प्रधान राजेश मौर्य, नागा मौर्य, पप्पू मौर्य, प्रहलाद मौर्य, जिला उपाध्यक्ष शिवचंद राम, रामनाथ मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, प्रदुमन मौर्य, राजकुमार प्रमुख, भिखारीपुर से लालजी मौर्य, बिंद्रा मौर्य, अशोक कुमार गौतम, जयप्रकाश मौर्य, बोझी से शशि भूषण मौर्य, विनोद मौर्य, सर्वेश यादव प्रमुख, रामबचन मौर्य, रामचंद्र मार्य, राम सेवक मौर्य संचालन अप्पू मौर्य आदि लोगों ने संबोधित किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेगूं वार्ड 25 में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

बेगूं वार्ड 25 में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बेगूं। नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया…

पूरी खबर पढ़ें →
जन्माष्टमी
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

जन्माष्टमी

शाहाबाद में जन्माष्टमी पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, मंदिरों पर तैनात रहा पुलिस बल शाहाबाद/हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

पूरी खबर पढ़ें →
नवविवाहित युवक की बिल्डिंग से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम
Sonbhadra05 Sep

नवविवाहित युवक की बिल्डिंग से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

विंढमगंज सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_सोनभद्र के दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी निवासी 24 वर्षीय देवकुमार गोंड पुत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

नागपुर- अदासा मंदिर के बीच आपली बस सेवा शूरू

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर महानगरपालिका परिवहन विभाग के द्वारा नागपुर और अदासा मंदिर के बीच आपली…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद: सामाजिक न्याय और चेतना के महान प्रतीक
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद: सामाजिक न्याय और चेतना के महान प्रतीक

भारत के लेनिन कहे जाने वाले अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस 5 सितंबर 1974…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!