Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचे सीएम डॉ यादव, बाढ़ की समीक्षा के साथ किया संवाद, दिए जरूरी निर्देश.

05 Sep 2026, 06:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचे सीएम डॉ यादव, बाढ़ की समीक्षा के साथ किया संवाद, दिए जरूरी निर्देश. - सागर, मध्य प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित होमगार्ड कार्यालय के एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचे।

उन्होंने यहां प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का अवलोकन किया।

सीएम डॉ. यादव ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मॉनिटरिंग की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर उन्होंने जनता से सीधा संवाद भी किया। आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार नागरिकों के साथ खड़ी है।

इस समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं आज यहां कंट्रोल रूम में आया हूं।

बारिश लगातार हो रही है। पूरे प्रदेश में बारिश की स्थिति है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश को छोड़ दें तो बारी प्रदेश में बारिश की पूर्ति हो गई है। उन्होंने कहा कि संतोष की बात यह है कि हर जगह हमारी एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीमें मुस्तैद हैं।

टीमों ने बीते एक महीने में 2783 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है। हालांकि, पिछले 2-4 दिनों से आपातकाल की कोई नौबत नहीं आई है।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारे जवानों ने अचानक आई बाढ़ की चुनौती का सामना किया।

उनकी मुस्तैदी की वजह से प्रदेश में इंसानों और मवेशियों को बचाया जा सका। बाढ़ की वजह से पानी अचानक भर जाता है, जिससे निचले हिस्सों में असुविधा हो जाती है और कई प्रकार की चुनौतियां आती हैं।

मैं पुलिस को बधाई देता हूं कि उन्होंने आपदा में दक्षता से काम किया। अभी कुछ दिन और बारिश का मौसम है।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इसलिए सावधानी रखने की जरूरत है।

इसी को देखते हुए हमने आपदा की स्थिति का अवलोकन किया। हमने प्रदेश के कई लोगों से सीधा संवाद भी किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गरिबीला संधी बनवा; शिक्षणाच्या बळावर यशाची शिखरे पादाक्रांत करा!— आप्पासाहेब हंडाळ, पोलीस उपनिरीक्षक, श्रीरामपूर
Ahmednagar05 Sep

गरिबीला संधी बनवा; शिक्षणाच्या बळावर यशाची शिखरे पादाक्रांत करा!— आप्पासाहेब हंडाळ, पोलीस उपनिरीक्षक, श्रीरामपूर

सात्रळ येथील रयत शैक्षणिक संकुलात गुरुकुल प्रकल्पांतर्गत बाह्य तज्ज्ञ मार्गदर्शन सोनगाव : प्रतिकूल परिस्थिती ही यशाच्या मार्गातील भिंत…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता विरोध में बहराइच कें पत्रकार हुए एकजुट
Bahraich05 Sep

दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता विरोध में बहराइच कें पत्रकार हुए एकजुट

*✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच* *दिल्ली में महिला पत्रकारों…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार हुए एकजुट
Bahraich05 Sep

दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार हुए एकजुट

*दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार एकजुट* *✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप जन्नत कॉलोनी निवासी महिला ने चाचा पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Shamli05 Sep

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप जन्नत कॉलोनी निवासी महिला ने चाचा पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता मोहित कुमार कांधला। कस्बे की जन्नत कॉलोनी में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला के साथ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!