मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पाली, 5 सितम्बर। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
मतदान प्रक्रिया को सुचारू, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल ने निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रारम्भिक, सर प्रताप विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडिया, भारतीय विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों के लिए आवश्यक सुविधाओं, मतदाताओं की आवाजाही, मतदान कक्षों की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को मतदान दिवस से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उसका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं बूथ लेवल अधिकारियों से भी जानकारी ली। साथ ही मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस दौरान पाली उपखंड कार्यालय के चुनाव प्रभारी ललित कुमार दवे, प्रधानाध्यापक शशिकला व्यास, बूथ लेवल अधिकारी नेमीचंद मंडिया, परवत सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी की जाएंगी, ताकि मतदान दिवस पर निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को…
पूरी खबर पढ़ें →
रोहट, राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रोहट द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर *"पेंशनर सम्मान समारोह* आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
कोसली के वीर सपूत ब्रिगेडियर राय सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण 11 सितंबर को महावीर चक्र से…
पूरी खबर पढ़ें →
कोसली के वीर सपूत ब्रिगेडियर राय सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण 11 सितंबर को महावीर चक्र से…
पूरी खबर पढ़ें →
फ़िरोज़ आलम खान जिला रिपोर्टर जौनपुर जौनपुर में बाल विवाह के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहे आस्था महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।