स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाए सर्जरी की संख्या, दो दिनों में हुई 40 सर्जरी l
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाये सर्जरी की संख्या, दो दिनों में हुई 40 सर्जरी
गया: जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्जरी की संख्या को प्रतिदिन बढ़ाया गया है। प्रतिदिन होने वाली सर्जरी का अनुश्रवण सिविल सर्जन तथा जिला स्वास्थ्य प्रबंधक द्वार नियमित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी अस्पताल में बीते दो दिनों में विभिन्न प्रकार के लगभग चालीस सर्जरी की गयी है। इनमें सबसे अधिक सर्जरी सुरक्षित प्रसव के मद्देनजर सिजेरियन की हुई है। बीते दो दिनों में 18 सी—सेक्शन सर्जरी हुई है। सी—सेक्शन सर्जरी की सुविधा जेपीएन सदर अस्पताल सहित प्रभावती अस्पताल व बोधगया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध करायी जा रही है। इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मरीज लाभांवतित हुए हैं। खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे अधिक बंध्याकरण आॅपरेशन हुए हैं। दो दिनों में यहां नौ बंध्याकरण किया जा चुका है। वहीं बोधगया सीएचसी पर एक बंध्याकरण किया गया है। जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में हड्डी से संबंधित दो सर्जरी किये गये हैं। डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि सर्जरी की संख्या को लगातार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। जिला के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली सर्जरी का अनुश्रवण किया जा रहा है ताकि आमजन को आसानी से सर्जरी संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

करनाल के नये SP करन गोयल ने अपना पदभार संभाल लिया है उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस मे कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
अरेराज। पैक्ड पेय पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ERZL Apple…
पूरी खबर पढ़ें →
बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने फास्ट फूड विक्रेता सचिन कश्यप (28) की ठेली में जोरदार टक्कर…
पूरी खबर पढ़ें →
कासिमाबाद। विकासखंड कासिमाबाद की सोनबरसा ग्राम सभा में आवास दिलाने के नाम पर कथित रूप से धन वसूली…
पूरी खबर पढ़ें →
A 100-year-old mosque located in Saharanpur, India, has been demolished
पूरी खबर पढ़ें →
पेण्ड्रावन: तहसील व थाना सरसींवा क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय पूर्व माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पेंड्रावन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।