Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

शिक्षा और सफलता के नए द्वार खोलेगी सील इंस्टीट्यूट की नई शाखा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, बोले—छात्रों के सपनों को सफलता के पंख देने का कार्य कर रहा संस्थान

06 Sep 2026, 06:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिक्षा और सफलता के नए द्वार खोलेगी सील इंस्टीट्यूट की नई शाखा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, बोले—छात्रों के सपनों को सफलता के पंख देने का कार्य कर रहा संस्थान - HARIDWAR, उत्तराखंड

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

शिक्षा और सफलता के नए द्वार खोलेगी सील इंस्टीट्यूट की नई शाखा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, बोले—छात्रों के सपनों को सफलता के पंख देने का कार्य कर रहा संस्थान
हरिद्वार, विवेक विहार, हरिद्वार में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल का शुभारंभ हुआ। शील इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ कैबिनेट मंत्री माननीय मदन कौशिक जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर , श्री विभास सिन्हा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सील इंस्टीट्यूट एक ऐसी प्रबुद्ध शिक्षण संस्था है, जो विद्यार्थियों के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ उनके सपनों को सफलता के पंख प्रदान कर रही है। संस्थान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देकर उनके जीवन को सफलता की दिशा में गति प्रदान की जा रही है। वहीं श्री विभास सिन्हा ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शील इंस्टीट्यूट के माध्यम से अब तक हजारों छात्र-छात्राएं सफलता की बुलंदियों को प्राप्त कर चुके हैं। संस्थान की प्रथम शाखा शिवालिक नगर से कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया था। इसी संकल्प और निरंतर प्रयासों के बल पर संस्थान आज निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। कंप्यूटर ज्ञान एवं विभिन्न सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में शील इंस्टीट्यूट वर्ष 1990 से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है और निरंतर विद्यार्थियों को सफलता के शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नई शाखा के शुभारंभ को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में श्री तनमय सिन्हा, श्री दिव्य सिन्हा, श्रीमती कल्पना सिन्हा, महक, सान्वी गौरी, ईशा, गार्गी, श्रीमती सिमिता वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण शिक्षा, उत्साह और नई उम्मीदों से सराबोर रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।
Haridwar06 Sep

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!
Basti06 Sep

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!

बस्ती। वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त के मामले में नया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!