कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नु के नेतृत्व में आयोजित होगी ‘जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विधानसभा 25-कांठ में पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नु के द्वारा आगामी 28 सितंबर 2026 को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर ‘जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा’ का आयोजन किया जाएगा है। जिसकी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
इस महायात्रा को लेकर पूर्व विधायक के पुत्र एवं भाजपा के जिला मंत्री विक्रांत सिंह ने कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव फूलपुर मिठ्ठनपुर, संदलीपुर, पचोकरा, भीकनपुर, रमपुरा, छज्जा नंगला, शेखुपुरा, मुंडाखेड़ी, मधुआ खालसा, मधी, फोल्डा पट्टी सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया।
इस दौरान विक्रांत सिंह ने ग्रामीणों से 28 सितंबर को आयोजित तिरंगा महायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी किसान परिवार से आते थे और उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करने तथा युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा देने के उद्देश्य से इस तिरंगा महायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा शहीद भगत सिंह जी के बलिदान को नमन करने के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति, एकता, भाईचारे और जवान-किसान के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। इस अवसर पर ग्रामीणों में महायात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला और सभी ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता का विश्वास दिलाया।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाँ, आज नलखेड़ा के लिए सच में काला दिवस है। आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में आज सुबह…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्रतापगढ़ मे डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा... प्रतापगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गोगहर निवासी वीरेंद्र कुमार यादव…
पूरी खबर पढ़ें →
*कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई* *विगत 05…
पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर में कुदरत का कहर: सैंपऊ क्षेत्र में भारी बारिश से हजारों बीघा बाजरे की फसल जलमग्न, कूलर…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती 20 सितम्बर 2026 -बस्ती पुलिस के 64 लोगो के तबादले हुए इनलोगों इस तिथि 21-09-2026 तक अपने…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज, लखीमपुर खीरी। दिनांक 19 सितंबर 2026 को विकासखंड बांकेगंज ग्रंट नंबर-10 स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।