सरकारी नाले की दोनों तरफ पांच-पांच फीट भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, नगर पालिका से कार्रवाई की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सवाददाता मोहित कुमार
कांधला। कस्बे में सरकारी नाले की भूमि पर कथित अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद कांधला के अधिशासी अधिकारी को शिकायत पत्र देकर नाले के दोनों तरफ छोड़ी गई सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, नगर पालिका के सामने से खसरा संख्या 1833, 1838 और 1834 से होकर एक सरकारी नाला गुजर रहा है। नाले की सफाई एवं सुचारू संचालन के लिए उसके दोनों तरफ करीब पांच-पांच फीट सरकारी भूमि छोड़ी गई है। आरोप है कि उक्त भूमि पर नवीन मित्तल व उनके पार्टनर द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है।
शिकायत में बताया गया है कि खसरा संख्या 1834 में नगर पालिका की भूमि पिछले करीब 40-45 वर्षों से खाली पड़ी थी, जिस पर अब निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि यदि नाले की दोनों तरफ की सरकारी भूमि पर निर्माण हो गया तो भविष्य में नाले की सफाई में परेशानी होगी और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
शिकायतकर्ता ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर सरकारी नाले की भूमि को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा नाले की सफाई सुचारू रूप से कराने की मांग की है। मामले में नगर पालिका की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*खबर:* चंद्रपुर - महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम (एसटी) में मजदूर आंदोलन का स्वरूप फिलहाल तबादला, पदोन्नति, ड्यूटी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * विदिशा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों…
पूरी खबर पढ़ें →
*मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा की* *सभी विभागीय सचिवों…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News👉अनरसा और मिठाई की दुकान पर छापा जौनपुर। मिलावट की लगातार शिकायत को लेकर खाद्य विभाग ने अधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
सरकार द्वारा सहारनपुर जाने से रोका जाना असवैधानिक है , सहारनपुर में सैकड़ो साल पुरानी मस्जिद को तोड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन, जनता दरबार में 52 आवेदन प्राप्त समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।