कल सांय राव बंशी सिंह पार्क मे UGC, आरक्षण व scst जैसे काले कानून के विरोध मे एक सर्व समाज की बैठक का आयोजन किया गया।

कल सांय राव बंशी सिंह पार्क मे UGC, आरक्षण व scst जैसे काले कानून के विरोध मे एक सर्व समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जैसा की सभी को ज्ञात है की पुरे देश मे इस समय इन काले कानून के विरोध मे सर्व समाज खुलकर विरोध कर रहा है।
सर्व प्रथम इन काले कानून UGC के बारे मे उपस्थित सदस्यो को ऐडवोकेट हेमंत शर्मा निवाज नगर ने एक एक पहलु के बारे मे समझाया की इन काले कानून से हमारे बच्चों का किस तरह से शोषण होगा उनका भविष्य तबाह करने का काम करेगा। और हर कदम पर हमे इसकी प्रताडना झेलनी पडेगी।
साथ ही सरकार नारा देती है बटोगे तो कटोगे। लेकिन सरकारugc लाकर पुरे देश को जातीयो मे बांटने का काम कर रही है।इसलिए हम सभी को मिलकर इसUGC को समाप्त करवाना होगा।
आरक्षण के बारे मे बताया की जो भाई दलित है उनका शोषण उनके दलित समाज के ही लोग उनका हक खा कर उनका शोषण कर रहे है। जब एक दलित भाई को आरक्षण का लाभ मिल चुका है उसके बाद भी उसी परिवार को आरक्षण का बार बार लाभ मिल रहा है लेकिन जो दलित भाई आज भी मजदुरी कर अपने बच्चो का पेट भर रहा है वह आज भी आरक्षण के लाभ से वंचित है।
इसलिए जिसको आरक्षण का लाभ मिल चुका है उसको आरक्षण की श्रेणी से बहार करना चाहिए ताकि जो भाई आरक्षण से वंचित है उसे लाभ मिल सके या फिर जाती गत आरक्षण समाप्त कर। आर्थिक आधार व जरूरत मंद को आरक्षण दिया जाना चाहिए।
इस Scst के बारे मे ऐडवोकेट ने बताया की सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के डाटा आंकड़े मिले हैं की
2014 मे scst के 11060 मुकदमे बने जिनमे से 10567 झुठे व गलत निकले। 2019 मे scst के 50737 मुकदमे बने जिनमें 39337 झूठे व गलत निकले।
2025 मे इन की संख्या 267967 मुकदमे रही जिनमे 235779 झूठे गलत व आधार हीन पाऐ गये। इसscst कानून का केवल जरनल कास्ट भुगत भोगी नही बल्कि सबसे ज्यादा ओबीसी समाज इस कानून की प्रताड़ना झेल रहा है।
झूठे आरोप लगाने वाले पर कोई भी कार्यवाही व जुर्माना लगाने का प्रावधान नही है। जब छुआछूत बंद हो चुका है।
पुरा गांव शहर एक टंकी पर पानी भरता है। विवाह शादी मे एक जगह खाना खाते है तो फिर यह कानून scst समाप्त होना चाहिए।
और जो झूठे केस करते है उन पर भी कार्यवाही व जुर्माना लगना चाहिए। खेमचन्द शर्मा ने कहाँ की हमे इन काले कानून का जमीन पर उतर कर खुल कर विरोध करना होगा।
इसके लिए हम जो दलित भाई अपने हको से वंचित है। और जो ओबीसी समाज इन काले कानून की प्रताड़ना झेल रहा है उनको भी साथ लेकर इसका विरोध करेगे।
संदीप नुनीवाला ने कहा की नौकरी मे आरक्षण लेने के बाद इनको प्रमोशन मे आरक्षण समाप्त किया जाना चाहिए। राकेश चौधरी ने कहा की ऐडमिशन नौकरी के समय योग्यता को प्राथमिकता देनी चाहिए।
जो योग्य है वो इसके हकदार भी है। जितेन्द्र भारद्वाज ने कहाँ की सरकार को इन कानूनो पर पुनः विचार करना होगा।
जगमोहन गर्ग व सुभाष संघी ने कहा की आरक्षण का खामीयाजा हमने अपनी नौकरीयो के समय भुगतना पड़ा है। भुपेश पालीवाल ने कहा की बाबा भीमराव अम्बेडकर ने आरक्षण केवल शोषित व पिछड़ा वर्ग के लिए 10 साल के लिए लागू किया था लेकिन जो भी सरकारे आई वह इस आरक्षण को बढाती चली गयी जिसको आज लगभग 70 साल हो चुके है अब इसको समाप्त किया जाना चाहिए।
राकेश कौशिक ने कहाँ की हमे इसकी आवाज हरियाणा विधानसभा मे व केन्द्र की लोकसभा मे अपने जन प्रतिनिधियो के माध्यम से भी उठवानी चाहिए। की ये काले कानून समाप्त करे वरना सरकार को इसका आने वाले समय बहुत भारी नुकसान होगा और जनप्रतिनिधियों से मिल कर इन कानून के बारे मे अवगत कराना चाहिए।
राजपूत समाज से मलखान सिहं ने कहाँ की सरकार हमारे धर्य व सभ्यता की परिक्षा ना ले। हम सभी सभ्य समाज से आते है इसलिए ऐसा कोई कदम नही उठाऐगे जिससे हमारे समाज पर लाक्षण लगे लेकिन सरकार भी हमारे साथ सामाजिक व्यवहार ही करे।
गोपाल शांडिल्य, संजीव छक्कड व राजेश शर्मा पिंटू ने कहाँ की हमे ब्राह्मण सभा, अग्रवाल सभा, राजपूत सभा, पंजाबी सभा, सिख समाज के प्रधान से मिलकर विरोध मे साथ देने का आग्रह करना चाहिए। गौ रक्षक आंनद शर्मा ने कहाँ की यह सरकार सर्वणो की व गाय की दुश्मन है सबसे ज्यादा गौ बुचडखाने के लाइसेंस इस सरकार ने दिये है और आज तक गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने से डर रही है सता मे आने से पहले सरकार ने झुठा सनातन का ढोंग रचा।
और अब सनातन विरोधी कार्य कर रही है। सभी ने एक स्वर मे इन काले कानून का कडा विरोध करने का संकल्प लिया व आगामी रविवार 13 सितम्बर को सायं 5:00 बजे दुसरी बैठक राव बंशी सिंह पार्क मे ही करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर राजपूत समाज से मलखान सिहं, ब्राह्मण समाज से खेमचन्द शर्मा, हेमंत शर्मा ऐडवोकेट, जितेन्द्र भारद्वाज, विशु पंडित, प्रविण शर्मा, उमाशंकर चौबे, हितेन्द्र शर्मा, कोलेजियम सदस्य गोपाल कृष्ण शांडिल्य, देवेंद्र शर्मा, राकेश कौशीक, भुपेश पालीवाल, हेमंत मुनी,महेन्द्र कौशीक, रवी कौशीक, सत्यप्रकाश शर्मा,अग्रवाल समाज से संदीप नुनीवाला, राजेश चौधरी,सुमीत अग्रवाल,जगमोहन गर्ग, निखील जैन विनोद सिंघल सुमीत कुमार सहित काफी संख्या मे ब्राह्मण व अग्रवाल बन्धु उपस्थित थे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






