बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खड़खोड़ा शिव मंदिर की भूमि से हटा अवैध कब्जा, पुलिस बल के साथ प्रशासन ने चलाया अभियान
बृजमनगंज/महराजगंज
महराजगंज – बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तो गांव में हलचल मच गई।
टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की और मंदिर परिसर की भूमि को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया पूरी की। बताया जाता है कि खड़खोड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
मंदिर परिसर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। इससे पहले पुरातत्व विभाग की टीम भी मंदिर स्थल का निरीक्षण कर चुकी है।
प्रशासन की कार्रवाई को मंदिर परिसर की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान बृजमनगंज थाने से उपनिरीक्षक देवमणि यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, रागिनी मिश्रा और अस्मिता पांडे समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से सहायक…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती, 07 सितंबर 2026। थाना दुबौलिया पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में डेढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी के संपादक महोदय श्री प्रवीण सिंह जी को जिला प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश की तरह से…
पूरी खबर पढ़ें →
*गरीब महिला के सपनों को मिला अपना आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना से काटी गई कॉलोनी* शाहाबाद/हरदोई। न्याय पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
गड्ढे में भरे पानी में डूबे तीन मासूम, गांव में मचा कोहराम चरखारी (महोबा)। थाना चरखारी क्षेत्र के…
पूरी खबर पढ़ें →
गहमर/रेवतीपुर। गाजीपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।