Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं

08 Sep 2026, 09:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं - BASTI, उत्तर प्रदेश

अजीत मिश्रा (खोजी)

वर्दी और कुर्सी के अहंकार पर सुप्रीम कोर्ट की चाबुक: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं

  • ‘ललिता कुमारी’ और ‘अभिषेक उपाध्याय’ जजमेंट: बिना 7-14 दिन की प्राथमिक जांच एफआईआर गैर-कानूनी,
    आलोचनात्मक रिपोर्टिंग मौलिक अधिकार
  • फर्जी मुकदमे लिखने वाले अफसरों के वेतन से कटेगा मुआवजा: मानहानि और कठोर धाराओं के शिकंजे में फंसेगा प्रशासनिक अहंकार
  • कैमरा छीना तो सीधे ‘झपटमारी’ और ‘साक्ष्य नष्ट’ करने का मुकदमा: कमरों के भीतर ऑफ-कैमरा सौदेबाजी का खेल खत्म
  • दफ्तर छोड़कर धरने पर बैठने वाले बाबुओं से भी हो सवाल: जनता का काम ठप करने वालों पर क्यों न दर्ज हो ‘बाधा’ का केस?
  • संविधान का अनुच्छेद 14 याद दिला रहा है कानून की ताकत: कुर्सी के नशे में चूर अधिकारियों के गिरेबान तक पहुंचता शिकंजा

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने और अपनी तानाशाही से व्यवस्था को बंधक बनाने वाले भ्रष्ट और रसूखदार अधिकारियों के दिन अब लदने वाले हैं। कानून की नजर में कोई भी कुर्सी या पद संविधान से ऊपर नहीं है—चाहे वह पुलिस हो, प्रशासन हो, नगर निगम हो या शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग। सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख ने साफ कर दिया है कि सत्ता के नशे में चूर अधिकारियों द्वारा पत्रकारों और आम नागरिकों पर फर्जी मुकदमे थोपने का पुराना खेल अब और नहीं चलेगा।

‘ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य’ का ऐतिहासिक फैसला यह स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है कि बिना 7 से 14 दिनों की प्राथमिक जांच के किसी भी मामले में सीधे एफआईआर दर्ज करना गैर-कानूनी है। वहीं, ‘अभिषेक उपाध्याय बनाम यूपी राज्य’ मामले में सर्वोच्च अदालत ने मुहर लगा दी है कि प्रशासन की कमियों और कुव्यवस्था पर सवाल उठाना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत पत्रकार का मौलिक अधिकार है। केवल तीखी या आलोचनात्मक रिपोर्टिंग करने मात्र से किसी कलमकार पर आपराधिक मुकदमा नहीं ठोका जा सकता।

सरकारी दफ्तरों के बाहर आम जनता का शोषण, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार उजागर करना पत्रकारों का कर्तव्य है। अब अधिकारी कमरों के भीतर मोबाइल और माइक बाहर रखवाकर ‘ऑफ-कैमरा’ सौदेबाजी करने का षड्यंत्र नहीं रच सकते। जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स से वेतन पाने वाले बाबू और अफसर यह कान खोलकर सुन लें कि कवरेज के दौरान बातचीत अब ऑन-कैमरा ही होगी और वही वीडियो साक्ष्य अदालत में सच्चाई बयां करेगा। ‘सरकारी काम में बाधा’ का मनगढ़ंत और फर्जी आरोप लगाकर मीडिया और जनता की आवाज दबाने वाले अफसरों को अब अपनी हर मनमानी का ठोस वीडियो और लिखित प्रमाण देना होगा।

इस व्यवस्था की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जब आम नागरिक या पत्रकार अपने वाजिब अधिकारों के लिए सवाल पूछता है, तो सिस्टम उसे तुरंत काम में बाधा का आरोपी बना देता है। लेकिन जब टैक्स के पैसों से पलने वाले यही कर्मचारी दफ्तरों को वीरान छोड़कर धरने पर बैठ जाते हैं और जनता के जरूरी काम ठप कर देते हैं, तो क्या उन पर जनता के कार्यों में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए? क्या उन्होंने अपनी नौकरी और जनता के प्रति जवाबदेही का त्याग कर दिया है?

यदि कोई अधिकारी अपनी हनक में आकर कवरेज के दौरान पत्रकार का मोबाइल या कैमरा छीलता है, तो वह सीधा अपराध है जो झपटमारी (धारा 303) और साक्ष्य नष्ट करने (धारा 238) के साथ-साथ आईटी एक्ट के दायरे में आता है। दुर्भावना से प्रेरित होकर फर्जी केस दर्ज कराने वाले अफसरों पर धारा 217 और 248 के तहत सीधी कानूनी कार्रवाई तय है। यदि उच्च न्यायालय (High Court) से ऐसा कोई फर्जी मुकदमा निरस्त होता है, तो पीड़ित को मिलने वाला मुआवजा दोषी अधिकारी के व्यक्तिगत वेतन से काटा जाएगा। इसके अलावा, अदालत से बरी होने के बाद पत्रकार के पास धारा 356 के तहत मानहानि का मुकदमा ठोकने का पूरा कानूनी अधिकार सुरक्षित है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत कानून सबके लिए समान है। एसी कमरों की ठंडी हवा में बैठकर तानाशाही चलाने वाले भूल जाएं कि कानून उनकी जेब में है; संविधान की किताब अब ऐसे हर भ्रष्ट और अहंकारी अफसर के गिरेबान तक पहुंचने लगी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश कुलपहाड़ व अजनर थानों के विवेचकों…

पूरी खबर पढ़ें →
48 दिनसे बारिश की एक बूंद भी न गीरनेसे किसान हवालदिल,सरकार से मदत की गुहार.!
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

48 दिनसे बारिश की एक बूंद भी न गीरनेसे किसान हवालदिल,सरकार से मदत की गुहार.!

परे बरसाती सिजन मे 48 दिनसे बारिश की एक बूंद भी न गीरनेसे किसान हवालदिल,!सरकार से मदत की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

ખેડા જિલ્લા ની બ્રેકીંગ ન્યૂઝ

મહુધામાં ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવાની કાર્યવાહી: તાજેતરમાં રાજ્ય ધોરીમાર્ગ કિનારે અંદાજે 50 ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવામાં આવ્યા હતા.…

पूरी खबर पढ़ें →
उमरान रायपुर में सड़क पर जल भराव झाड़ियां गद्दा देखभाल साफ सफाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

उमरान रायपुर में सड़क पर जल भराव झाड़ियां गद्दा देखभाल साफ सफाई

नमस्कार मैं शिवकुमारी वंदे भारत लाइव टीवीऔर समृद्धि भारत न्यूज़ इमरान रायपुर मार्ग की समस्या ग्रामीणों ने स्वयं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

ખેડા જિલ્લા ની બ્રેકીંગ ન્યૂઝ

મહુધામાં ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવાની કાર્યવાહી: તાજેતરમાં રાજ્ય ધોરીમાર્ગ કિનારે અંદાજે 50 ગેરકાયદે દબાણો દૂર કરવામાં આવ્યા હતા.…

पूरी खबर पढ़ें →
दोनाली बंदूक लेकर महिला पहुंची पुलिस चौकी मचा हड़कंप
Mahrajganj07 Sep

दोनाली बंदूक लेकर महिला पहुंची पुलिस चौकी मचा हड़कंप

दोनाली बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, असलहा देखते ही पुलिसकर्मियों के उड़े होश! मचा हड़कंप महराजगंज। श्यामदेउरवा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!