A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

BHU हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो में केस दर्ज, गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट में तैनात है आरोपी

BHU हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो में केस दर्ज, गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट में तैनात है आरोपी

BHU हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो में केस दर्ज, गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट में तैनात है आरोपी

 

चन्दौली काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट के नर्सिंग स्टाफ हेमंत राम के खिलाफ लंका थाने में बीएनएस की धारा 78 (2), 75 (1), 351 (3) और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। लंका पुलिस ने विभागीय कार्रवाई के लिए आईएमएस डायरेक्टर से पत्राचार किया है। वहीं, इस घटना के बाद अस्पताल में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

जानकारी के अनुसार अलीमापुर (गाजीपुर) सैदपुर की रहने वाली एक युवती अपने बहनोई का इलाज करवा रही है। मरीज 26 मई से गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिट है। युवती की मां के मुताबिक 31 मई की रातकरीब 9 बजे उनकी बेटी दवा लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट के नर्सिंग स्टाफ हेमंत राम ने उनकी युवती का पीछा किया। सीढ़ी के पास जहां कैमरा नहीं है, वहां बदनीयती से उसने Bad Touch किया। युवती ने मना किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। युवती ने चिल्लाया तो वह छोड़कर भाग गया।मरीज को जान से मार दूंगा

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करने पर उन्हें और उनके मरीज को जान से मार देगा। जिसके बाद पीड़ित महिला ने लंका पुलिस को रात 1 बजे ही तहरीर दे दी है।

केस दर्जकर जांच शुरु

प्रभारी निरीक्षक लंका शिवकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज सहित साक्ष्य संकलन कर आगे गुण-दोष के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। विभागीय जांच के लिए आईएमएस डायरेक्टर से पत्राचार किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!