उत्तर प्रदेशजालौन

ब्रेकिंग न्यूज जालौन= परीक्षा परिणाम प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित 

परीक्षा परिणाम प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित  मोतीचंद विधालय में रिपोर्ट कार्ड पाकर विधार्थियों के चेहरे खिले 

ब्रेकिंग न्यूज जालौन=

परीक्षा परिणाम प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित

 

मोतीचंद विधालय में रिपोर्ट कार्ड पाकर विधार्थियों के चेहरे खिले

 

कालपी जालौन

 

मोती चंद्र वर्मा विद्या निकेतन सदर बाजार, कालपी विद्यालय में वार्षिक परीक्षाओं का रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह संपन्न हुआ। रिपोर्ट कार्ड पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

 

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख समाजसेवी विजयगांधी ने कहा कि छोटे छोटे नगरों तथा कस्बों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बल्कि उसको निखारने की जरूरत है। उन्होंने उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राओं को शिक्षित तथा संस्कारवान बन कर तरक्की की बुलंदियों में पहुंच कर अपने नगर तथा परिवार का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे शिक्षक सुरेश चंद्र वर्मा ने कहा कि दिनों दिन नारी शिक्षा पर जागरुकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि एक लड़के के शिक्षित होने से एक व्यक्ति शिक्षित होता हैं। जबकि एक लड़की के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होते हैं।प्रबंधक जय खत्री ने विधालय की प्रगति के बारे में जानकारियां दी।पूर्व प्रबंधक दीपक धवन , दिनकर पुरवार , प्रधानाचार्य ओम प्रकाश रायकवार के अलावा सुषमा विश्नोई, ममता, अजरा, सपना शुक्ला, महिमा शुक्ला, नीतू त्रिपाठी, श्वेता मौर्या, बुशरा, पूनम, ऋतुराज,अंकुर मौर्या , नशरा, अंजलि, स्नेहा, हरीश आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।।

कार्यक्रम में स्टूडेंट ऑफ द ईयर(2023-24) का पुरस्कार निम्रा राईन (कक्षा-8) को प्राप्त हुआ।कक्षा नर्सरी में रुद्र सैनी ने प्रथम, मोहम्मद हसनैन ने दूसरा,एवं पंखुड़ी सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा L K.G. में जिया पांडेय ने प्रथम, मोहम्मद असद ने दूसरा एवं श्रेयांश मेहरोत्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा U.K.G. में सरताज अली ने प्रथम पीहू कोष्टा ने दूसरा एवं मोहम्मद हम्माद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 1 में देवा शुक्ला ने प्रथम, मोहम्मद हस्सान अंसारी ने दूसरा एवं भूमि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 2 में देवांश त्रिपाठी ने प्रथम आयशा ने दूसरा एवं तेजस पोरवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 3 में मोहम्मद हसन रज़ा अंसारी ने प्रथम, आमरान अंसारी ने दूसरा एवं सुहाना अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 4 में सिद्रा कलीम ने पहला, शोएब अहमद ने दूसरा एवं हिबा इरफान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।कक्षा 5 में रहमते यज़दा ने प्रथम, प्रियंका द्विवेदी ने दूसरा एवं निहारिका कोष्टा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 6 में आनंदी सैनी ने प्रथम, आदर्श ने दूसरा एवं यश मेहरोत्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।कक्षा 7 में सानिया बानो ने प्रथम, राहेमीन अली ने दूसरा एवं सृष्टि माथुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।कक्षा 8 में नितिन पांडे ने पहला, निम्रा राईन ने दूसरा एवं अदिति गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

रिपोर्ट हिमांशु सोनी ज़िला संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जालौन।

ख़बर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें= 8887592943

HIMANSHU SONI JALAUN UP

I am District Head vande Bharat live tv news jalaun up
Back to top button
error: Content is protected !!