अन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा खबर

भवनाथपुर से ,देवर ने भाभी को मारपीट कर किया घायल

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गाँव निवासी बजरंग सोनी के 24 वर्षीया पत्नी कंचन देवी को उसके देवर रंजन सोनी ने बुधवार को डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

भवनाथपुर :से

थाना क्षेत्र के अरसली गाँव निवासी बजरंग सोनी के 24 वर्षीया पत्नी कंचन देवी को उसके देवर रंजन सोनी ने बुधवार को डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

घायल कंचन देवी का ईलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। ईलाजरत कंचन देवी ने बताई कि मेरे पति बाहर रहकर काम करते है, इसलिए वह ससुराल में अपने छोटे छोटे तीन बच्चों के साथ अलग रहती है, जब भी कोई सब्जी या अन्य सामान बेचने वाला पहुंचता है, तो मैं घर से बाहर निकलकर उस दुकानदार से सामान लेती हूँ तो यह बात मेरे छोटा देवर रंजन सोनी को नागवार गुजरता है। इसी बात को लेकर उसने बुधवार को मुझे डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उसने मारपीट की घटना को लेकर अपने देवर के विरुद्ध कार्रवाई हेतु स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही।

Back to top button
error: Content is protected !!