कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ढीमरखेड़ा अंचल का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और मतदाता जागरूकता गतिवधियों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर ने इस दौरान लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होने वरिष्ठ मतदाताओं को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
कलेक्टर ने ग्राम सिमरिया मे लोगों को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मतदान की शपथ दिलाई। उन्होने कहा हमारी यह जिम्मेदारी है कि जिले मे शत- प्रतिशत मतदान हो। कलेक्टर ने सिमरिया मे 88 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता नर्मदा प्रसाद शुक्ला, 84 वर्षीय लालमन मिश्रा, 74 वर्षीय सीताराम तिवारी और 72 वर्षीय मुन्नी यादव सहित 73 वर्षीय रामभरोस जोशी को शाल- श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
मतदान केन्द्र का निरीक्षण
कलेक्टर ने ग्राम बम्हनी और ढीमरखेड़ा में मतदान केन्द्र मे उपलब्ध शौचालय, पेयजल व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने ढीमरखेड़ा के कृषक सुविधा केन्द्र की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
चुनाव तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर श्री प्रसाद ने एस.डी.एम कार्यालय पहुंचकर शहडोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होने मतदान केन्द्रों मे उपलब्ध सुविधाओं और होम वोटिंग सुविधा प्राप्त वरिष्ठ मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की व्यवस्था की जानकारी ली । कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों मे पेयजल और प्रसाधन एवं बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एस.डी.एम ढीमरखेड़ा विंकी सिंह मारे उईके, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता सी.ई.ओ ढीमरखेड़ा यजुवेन्द्र कोरी, जिला प्रबंधक ई गर्वेनेंस सौरभ नामदेव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हर्री रेलवे-स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव देने को लेकर कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन
19/01/2026
सिंगरौली:सिगरौली जिले में भाजपा ने फूंका कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया का पुतला।
19/01/2026
संस्था के पदाधिकारी धुर्वा मे अंश एवं अंशिका से मिलकर उनकी लंबी उम्र एवं उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।
19/01/2026
*बालोतरा में ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, भुगतान सुविधा नहीं होने से फँस रहे लोग*
19/01/2026
विराट हिंदू सम्मेलन: शंखनाद के साथ जागृत हुआ सनातन स्वाभिमान, पीलीभीत में उमड़ा जनसैलाब
19/01/2026
शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं सेवाओं के अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करें : कलेक्टर
19/01/2026
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, असीम गोयल, मनदीप राणा ने किया स्वागत, ठाकुर असीम गोयल के साथ गाड़ी में सवार होकर हुए रवाना !
19/01/2026
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड देवास द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया
19/01/2026
सड़ेरी में गूंजा कारसदेव बाबा का जयकारा,अखंड गोट में उमड़ा जनसैलाब
19/01/2026
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात।।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!