मोहम्मद कैफ फिरदौसी :-आगामी लोकसभा चुनाव, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग का सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है।
उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देशन लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान निरन्तर जारी है।
जिले के थाना चौकी व यातायात पुलिस ने एएसपी संतोष महतो के मार्गदर्शन में पूरे जिले के नाकाबंदी प्वाईट व शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे है। इस दौरान पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग करते हुए चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस ने सड़को पर दर्जनों वाहनों की चेकिंग की और जांच में वाहनों से कुछ आपतिजनक सामान नहीं पाए जाने पर मौके से उन्हें जाने दिया गया।
विगत 1 मार्च से जिले के थाना-चौकी की पुलिस संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 3148 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीटबेल्ड, दो पहिया वाहन में तीन सवारी व बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 10 लाख 5 हजार 2 सौ रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय के द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश भी दिया जा रहा है। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के ऊपर नकेल कसने को लेकर सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान जिले में चलाया जा रहा है जो निरन्तर जारी रहेगा।
*नांदेड येथील ज्येष्ठ निवेदक अॅड. गजानन पिंपरखेडे यांना त्यांच्या प्रदीर्घ सांस्कृतिक योगदानाबद्दल पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृती प्रतिष्ठानतर्फे वर्ष २०२३ चा मानाचा “नांदेड भूषण पुरस्कार” जाहीर करण्यात आला आहे.
20/01/2026
मणिकर्णिका विवाद: आज वाराणसी में प्रदर्शन कर रही होल्कर सेना पर लाठीचार्ज, पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़कार पीटा.
19/01/2026
भेल सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी युवक गिरफ्तार
19/01/2026
दर्दनाक सड़क हादसा | महिला की मौत, पति घायल
19/01/2026
*एसआईआर के नाम पर वोट काटना, मताधिकार पर हमला लोकतंत्र की हत्या करने का कुत्सित प्रयास- सांसद बेनीवाल*
19/01/2026
एस. एम पब्लिक स्कूल हुई महत्पूर्ण बैठक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर 31 जनवरी को बिल्सी में होगा विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारियों ने पकड़ा जोर,
19/01/2026
शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से बनाये शारीरिक संबंध।
19/01/2026
नोएडा अपहरण कांड का खुलासा।
19/01/2026
सिजुआ में राकोमयू बीसीसीएल जोन का प्रतिनिधि सम्मेलन
19/01/2026
सिजुआ : सिजुआ कतरास क्लब में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का एक दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!