A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बद्दी में नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की अध्यक्षता की

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बद्दी में नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की अध्यक्षता की
आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित शिकायतों के समयबद्ध निपटारे व चुनावी व्यय पर कड़ी नज़र बनाए रखने के निर्देश
ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज 51-नालागढ़ तथा 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों तथा सैक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ झाड़माजरी (बद्दी) के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि मज़बूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार 51-नालागढ़ तथा 52-दून विधानसभा क्षेत्रों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) गतिविधियों के माध्यम से सभी पात्र मतदाताओं को इस दिशा में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का मत लोकतंत्र को मज़बूत करने में सहायक बनता है।
उन्होंने कहा कि 51-नालागढ़ तथा 52-दून विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे स्थानों पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने पर बल दिया जाएगा जहां गत विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार अपने मत का प्रयोग करने जा रहे युवाओं के साथ-साथ सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र विद्यार्थियों, सभी पात्र प्रवासी श्रमिकों तथा दिव्यांगजनों का नाम सूची में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों का निपटारा 90 मिनट के भीतर करने तथा लिखित शिकायतों का निपटारा 24 घण्टे की अवधि में निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारी उड़न दस्तों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उड़न दस्तों तथा पुलिस के प्रभारी अपने मोबाईल फोन में सी-विजिल ऐप डॉउनलोड करना भी सुनिश्चित करें। साथ ही राजनीतिक पार्टि

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!