A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

GPM जनजाति गौरव दिवस महोत्सव 15 नवंबर को

इच्छुक लोक नृत्य दल कलाकार 14 नवंबर तक पंजीयन कर सकते हैं

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 12 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा 15 नवंबर को स्तरीय जनजाति गौरव दिवस आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र की समृद्ध लोक-संस्कृति परंपराओं एवं जनजाति जीवन से जुड़ी लोक कलाओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से लोक नृत्य दलों के पंजीयन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक लोक नृत्य दल, कलाकार निर्धारित प्रारूप में अपना पंजीयन 14 नवंबर 2025 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग गौरेला में कर सकते हैं।

पंजीयन के साथ दल का नाम , सदस्यों की संख्या, नृत्य शैली संपर्क नंबर एवं पता अनिवार्य रूप से उल्लेखित करना होगा। चयनित लोक नृत्य दलों को लोक कला महोत्सव में प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए मंडल संयोजक अशोक मसराम मोबाइल नंबर  9340106395 से संपर्क कर सकते ।

GPM Buro Chief Vande Bharat live TV News & Samriddh Bharat Akhbar             Chandrakant Sharma

 

Back to top button
error: Content is protected !!