A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरफर्रुखाबादहरदोई

हरदोई : पुलिस ने फर्रुखाबाद के चार चोरों को दबोचा- लूटा गया ट्रैक्टर बरामद।

हरदोई। पाली पुलिस ने रूपापुर शुगर मिल के पिछले गेट से हमला कर लूटे गए ट्रैक्टर को सरसई बार्डर से बरामद कर फर्रुखाबाद के चार चोरों को गिरफ्तार किया है।बताते चले कि फर्रुखाबाद ज़िले के गड़रिया किराचन थाना अमृतपुर निवासी अजय कुमार पुत्र रामस्वरुप 30 मार्च को भतीजे और भांजे के साथ अपने ट्रैक्टर पर गन्ना लाद कर रूपापुर शुगर मिल पहुंचा, वहां तौल होने के बाद वह भतीजे व भांजे के साथ ट्रैक्टर मिल के पिछले गेट पर खड़ा कर उसी में सो गया।उसी बीच तीसरे पहर वहां कुछ लोग पहुंचें और मारपीट करते हुए नगदी व मोबाइल छीन लिया,उसके बाद तीनों को नीचे फेंक कर ट्रैक्टर लूट ले गए। पुलिस ने अगले दिन 31 मार्च को केस दर्ज किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमें तैयार की गई। मुखबिरों के अलावा सीसीटीवी कैमरें के फुटेज खंगाले गए।

उसी बीच शुक्रवार को पुलिस को पता चला कि कुछ लोग ट्रैक्टर से आ रहे है। पुलिस ने सरसई बार्डर पर घेराबंदी कर ट्रैक्टर और उस पर सवार चार लोगों को पकड़ लिया। जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए सत्येंद्र पुत्र धनपाल,मानसिंह पुत्र सियाराम धर्मेन्द्र पुत्र सूबेदार व सर्वेंद्र पुत्र सूबेदार निवासी लोहापानी थाना मऊ दरवाज़ा ज़िला फर्रुखाबाद बताए गए है। पुलिस से हुई पूछताछ में बताया कि वे ट्रैक्टर को बेंचने हरदोई आ रहे थे।

VAIBHAV SHRIVASTAVA HARDOI UP

VANDE BHARAT LIVE TV NEWS Bureau chief HARDOI UTTAR PRADESH
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!