A2Z सभी खबर सभी जिले की

संगम वाटिका में अग्नि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुँचे आईजी, कलेक्टर, एसपी व निगम कमिश्नर

ग्वालियर। ग्वालियर में एजी ऑफिस पुल के पास बने संगम वाटिका में आज देर शाम अचानक आग लग गई । आग लगने की सूचना मिलने पर आईजी श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। साथ ही दमकल की गाड़ियो से आग बुझाने का प्रयास जारी है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों से बात कर ग्वालियर शहर के आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड बुलाईं हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड अमले द्वारा तेजिबके साथ आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!