A2Z सभी खबर सभी जिले की

अनुपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट का वेतन रोकने के निर्देश

जिला संवाददाता

अनुपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट का वेतन रोकने के निर्देश

अलीगढ़

 जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डीएस डिग्री कॉलेज स्थित भगत जी सभागार में सभी मतदेय स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई । उन्होंने अनुपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक समयबद्ध प्रक्रिया है । इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी सभी मतदेय स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं । जिले में स्वतंत्र , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए 303 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!