A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

Kaushambi : नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने ठेले में टक्कर मारने के बाद पटरी दुकानदारों को रौंदा, तीन लोग घायल

घटना के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। जहां बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे डाकघर के पास नगर क्षेत्र स्थित स्कूल का एक वाहन स्कूली बच्चों को लेने जा रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ सब्जी की दुकान को कुचलते हुए सब्जी के ठेले से टकरा गया। यह स्कूल बस चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता का बताया जा रहा है।

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में शराब के नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने तेज रफ्तार में सब्जी के ठेले में टक्कर मारी और पटरी पर लगी सब्जी की दुकान पर वाहन चढ़ा दिया,जिसमे तीन लोग घायल हो गए। वहीं सब्जी के ठेले के कई टुकड़े हो गए और पटरी पर लगी सब्जी की दुकान में रखी सब्जियां खराब हो गईं। घटना के बाद लोगो की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि स्कूली वाहन में बैठे बच्चो को चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!