A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत

बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे मुख्तार की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ी थी। मुख्तार अंसारी को उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। 9 डॉक्टरों की टीम के द्वारा तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। लेकिन कार्डियक अरेस्ट से मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस गाज़ीपुर, मऊ में फ्लैग मार्च कर रही है। मऊ बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!