A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनासा एसडीएम व एसडीओपी ने ली डाक बंगले पर कथा व्यवस्था समितियों की ली बैठक व्यवस्था को लेकर दी जानकारी व कुछ सुधार के दिए सुजाव

मनासा। नगर में शिव महापुराण कथा को लेकर आज गुरुवार को डाक बंगले पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवन बारिया, एस डी ओ पी विमलेश उईके, तहसीलदार बी के मकवाना ने कथा स्थल की सारी व्यवस्था समितियों की बैठक ली जिसमें सभी अलग अलग बनी समितियों से उनके कार्यों की जानकारी ली व कुछ सुधार के सुझाव भी दिए गए। आयोजन समितियों में मुख्य रूप से भोजन व पानी के विषय पर चर्चा की गई भोजन व्यवस्था समिति अपनी रिपोर्ट शाम को एस डी एम पवन बारीया को सौंप देगी जल व्यवस्था को लेकर समिति ने कैसे क्या व्यवस्था की गई है उसकी विधिवत जानकारी एस डी एम पवन बारीया को बताने के बाद कुछ ठंडे पानी के लिए कैनो की व्यवस्था भी करने की बात कही गई साथ ही पार्किंग व्यवस्था व वी आई पी पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा कर ली गई है। दशहरा मैदान के बजाय भाटखेड़ी बाय पास रोड़ पर नीमच से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए मैदान तैयार किया जा रहा है मंन्दसौर रोड़ के लिए पुर्व कथा स्थल पर पार्किंग व्यवस्था के साथ ही दुआ मार्केट के पीछे टू व्हीलर वाहन पार्किंग की व्यवस्था के लिए चर्चा की गई बसो‌ के आने जाने वाले मार्गों में भी परिवर्तन किया जा रहा है इसके लिए प्रशासन के व्दारा रुट मेप तैयार किया जा रहा है शोचालय के लिए व्यवस्था पर सवाल खड़े होने पर एस डी एम पवन बारीया ने बताया कि इस व्यवस्था को शीघ्र सुधार कर लें। ( बाहर से आने वाले भक्तों को अपने साथ एक झोले में दो बाटल पानी की लाना है) छोटे छोटे बच्चों के गले में उनके नाम व परिवार के मोबाइल नंबर वाला कार्ड लगाना अनिवार्य है। खास कर महिलाओं के लिए कहा कि कथा स्थल पर किसी भी प्रकार के गहने पहन कर न आवे ट्राफिक का उलंघन करने वाले पर प्रशासन के व्दारा कार्यवाही की जा सकती है। बैठक में नगर पंचायत के व्दारा जो व्यवस्थाए की जा रही है उसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी व सी एम् ओ रितेश पाटीदार ने रख दी दुर पार्किंग व्यवस्था को देखते हुए (ई) रिक्सा की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के व्दारा प्रतिदिन बैठक में कथा स्थल पर चर्चा होती रहेगी जिसमें कहीं भी किसी प्रकार का कोई परिवर्तन करना पड़े उसके लिए प्रशासन निर्णय लेने में सक्षम हैं।। शिव महापुराण कथा के चार दिन शेष हैं प्रशासन पुरी तरह से सतर्क है सभी जगहों पर सी सी केमरे लगाये जा रहें हैं जो प्रशासन की नजर में रहेंगे। कथा स्थल पर पुलिस ने चारों ओर पुछताछ केन्द्र बनाए है जहां से जानकारी ली व दी जा सकती है। जो आम जन की सहायता करेगा।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!