A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

लोकतंत्र बचाओ रैली में पीलीभीत से आप पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल।

पीलीभीत। दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में रविवार को हुई महागठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली में उत्तरप्रदेश के तमाम पदाधिकारी,कार्यकर्ता भी पहुंचें। जनपद पीलीभीत से आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा कई पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं के साथ रैली में सम्मिलित हुए ।

रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर होने वाली इस महारैली में पहुंचे सभी पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने लाखों की भीड़ को संबोधित किया। सभी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया कहा कि यह देश का बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है जिससे हमें बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। यह वह चुनाव है जो देश को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी भरे गले से जनसभा को संबोधित किया और उन्होंने अरविंद केजरीवाल का देश के नाम जो संदेश उन्होंने जेल से भेजा था उसको पढ़कर सुनाया जिसको सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे जेल में भी रहे तब भी वह अपने देश के लिए और अपने देश के 140 करोड लोगों के लिए काम करते रहेंगे। आम आदमी पार्टी के जेल में गए हुए सभी नेताओं की पत्नियां भी कार्यक्रम मे शामिल हुई। उनकी पत्नियों ने अपने पतियों की जगह कमान संभाली हुई थी।

स महा गठबंधन की रैली ने पूरे देश को एक बहुत बड़ा संदेश दिया है कि इस चुनाव में हमें अपने सारे मतभेद बुलाकर अधिक से अधिक मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। पूरे देश से सभी पार्टियों के कार्यकर्ता कोने-कोने से आए हुए थे।
पीलीभीत से जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला महासचिव एड० सजंय कुमार, जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ विनोद भारती, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रामचन्द्र,जिलाध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ राम सिंह सोनकर,प्रेमनारायण,देवदत्त, शीशपाल आदि पीलीभीत के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!