मेवात में गरीब बेटियों की शादी कराने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में नगीना थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मौलाना अरशद पुत्र फजरुद्दीन निवासी बूबलहेडी जिला नूंह और उसके साथी राशिद पुत्र मजीद निवासी गुराकसर जिला पलवल सहित गिरफ्तार किया है। ठगी के शिकार हुए गरीबों की आवाज को मेवात के कुछ पत्रकारों ने प्रमुखता से उठाया था इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने अन्य साथियों की मदद से करीब 1400 लोगों से बेटियों की शादी में कन्यादान देने के नाम पर करीब 14 करोड रुपए लेना कबूल किया है। नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नगीना पुलिस को जुबेदा निवासी नांगल शाहपुर ने शिकायत में बताया था कि बेटी की शादी करने व कन्यादान देने के नाम पर मौलाना अरशद और राशिद निवासी हथीन और उनके अन्य साथियों ने दो महीने पहले 1 लाख 10000 रुपए लिए थे। उन्होंने कन्यादान के रूप में एक बाइक शादी का सामान 21000 नगद देने की बात कही थी, इसके बाद पुलिस ने आरोपी राशिद को बडकली चौक नगीना व मौलाना अरशद को उसके गांव बूबलहेड़ी से काबू किया। दोनों आरोपियों ने नूंह मेवात में कन्यादान देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर मोटी रकम ऐठने की बात का कबूली है। नूंह पुलिस ने दोनों आरोपियों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी में यह भी सामने आ रहा है कि इन लोगों के साथ कुछ यूट्यूबर पत्रकार भी जुड़े हैं।
ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 27 संदिग्ध व्यक्तियों को 172(2) BNSS मे किया गया गिरफ्तार*
12/03/2026
*मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा* *हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर*
12/03/2026
महिला एवं वाल विकास निगम गया के तत्वाधान मे प्रज्ञा शक्ति के तहत जिला पदाधिकारी गया की अध्यक्षता मे एक दिवसीय कार्यशाला एक निजी होटल मे की गईं l
12/03/2026
नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि *लोकसेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित अपर निजी सचिव परीक्षा–2024 का आयोजन दिनांक 14 मार्च, 2026 शनिवार को एकल परीक्षा केंद्र परीक्षा भवन उत्तराखंड लोकसेवा आयोग हरिद्वार पर दो सत्र में, प्रथम सत्र प्रातः 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक एवं द्वितीय सत्र अपराह्न 02:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक संपन्न करायी जायेगी।*
12/03/2026
महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती, 25 मार्च तक करें आवेदन
12/03/2026
जेन्दर स्पेशलिस्ट के पद पर नियोजन हेतु दिनांक 14/03/2026को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित l
12/03/2026
सहारनपुर में दबंगों का आतंक! पेरागपुर में युवक पर जानलेवा हमला, होंठ फाड़ा-दांत तोड़ा —
12/03/2026
शराब के नशे में अटल परिसर के शिलालेख को तोड़ा: CCTV में कैद हुई करतूत, आरोपी योगेश दास मानिकपुरी उर्फ ‘कचरू’ की पहचान
12/03/2026
कोंच पी एच सी व दरियापुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को राष्ट्रीय स्तर का एनकवास सर्टिफिकेट l
12/03/2026
*सुरक्षित बचपन, जागरूक चालक-DPS रानीपुर में यातायात जागरूकता अभियान*
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!