कांठ: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधिविधान से किया यज्ञ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कांठ (मुरादाबाद)। कांठ-25 विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाडलाबाद स्थित प्रकटेश्वर शिव धाम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “12 साल विश्वास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत यज्ञ और पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मानव कल्याण, राष्ट्र की उन्नति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास को नई गति प्रदान की है। जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, वरिष्ठ नेता चौधरी हुक्म सिंह, मुकेश माहेश्वरी, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष कांठ अंकुश कुमार चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी सत्यवान सिंह राजपूत, देवराज सिंह जाटव, प्रमोद बिश्नोई, आंचल चौधरी, महेशचंद्र गुप्ता, अशोक कुमार बिश्नोई, सूरज सिंह, मनीष चौहान, उधम सिंह, सचिन चौहान उर्फ बंटी, गौरव बिश्नोई, सुमित दिवाकर, प्रमोद चौहान, चंचल पाल, महावीर सिंह, विपिन शर्मा, रामचंद्र जाटव, जयपाल सिंह, नेपाल सिंह, विष्णु अवतार पिंकल, विकास बिश्नोई, हरपाल सिंह जाटव, प्रमोद जाटव, मुकेश जाटव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की समृद्धि, समाज के कल्याण एवं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजिला संवाददाता अंगद यादव अम्बेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह नई बस्ती स्थित बैठका रोड पर बुधवार…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ सदर कोतवाली उन्नाव की चौकी सुतिया तारा में तैनात दरोगा अतुल सिंह चौकी के अंदर वर्दी…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को महराजगंज पहुंचे। यहां आयोजित PDA जन पंचायत में…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
प्लांट संचालक के मुताबिक, बिजली की आपूर्ति बहाल होने के बाद काजू सुखाने वाली तीनों ड्रायर मशीनें एक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।