Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ATM कार्ड बदलकर धोखाधडी करने वाले गिरोह का एक फरार आरोपी गिरफ्तार

11 Jun 2026, 09:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260611 204758

IMG 20260611 204758सतना/नागोद : पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरी. अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई –
दिनांक 13.04.2026 को फरियादी राजेश कुमार गर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 23/03/2026 को समय करीबन सुबह 10.30 बजे सितपुरा सतना सड़क के किनारे स्थित इंडीकैस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था, जो मेरे द्वारा एटीएम से 10,000/- रुपये पहली बार में निकाले, दुबारा मैने एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की जो रुपये नही निकले, फिर लगातार एटीएम मशीन से एटीएम कार्ड लगाकर रुपये निकालने का प्रयास करता रहा तभी एक अज्ञात व्यक्ति एटीएम मैं आया, जो बात व्यवहार से शहरी परवेस का लग रहा था, जिसने पैंट शर्ट पहने हुए था, जिसने मुझसे मेरी समस्या पूछ कर मदद करने के लिये कहा, तो मैने उसे अपना एटीएम कार्ड दे दिया, तब उसने एटीएम में एटीएम कार्ड लगाकर पिन डालने करने के लिये कहा तो मैनें उस व्यक्ति के सामने अपने एटीएम कार्ड का पिन डाला, फिर भी रुपये नही निकले, तब वह व्यक्ति एटीएम कार्ड मुझे देकर वहां से चला गया,अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग सात लाख रुपये का छल पूर्वक उस व्यक्ति के द्वारा आहरण कर लिया रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण सदर में दौरान विवेचना अज्ञात आरोपीगण की पता तलाश की गई , तथा सी.सी.टी.व्ही. फुटेज के माध्यम से संदेही भीष्मप्रताप सिंह परमार निवासी ग्राम मकरी कोठार थाना बृजपुर जिला पन्ना (म.प्र.) शिवा सोनी निवासी बडागांव थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना, लखन प्रताप सिंह परमार निवासी ग्राम मकरी कोठार थाना बृजपुर हाल देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (म.प्र.) ,.) जिमी हामिद सौदागर निवासी वार्ड 03 देवेन्द्रनगर थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना हाल खेरवा टोला नागौद थाना नागौद जिला सतना (म.प्र को दस्त्याब कर पूँछतांछ कर जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था उक्त गिरोह का एक अन्य आरोपी दीनदयाल कुशवाहा पिता स्वामीदीन कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी पतवारा थाना नागौद जिला सतना म प्र जो घटना से फरार था जिसके दिनांक 11.06.26 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी – दीनदयाल कुशवाहा पिता स्वामीदीन कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी पतवारा थाना नागौद जिला सतना म प्र
जप्ती – एक अदद नई अपाचे मोटर साईकल बिना नंबर एवं एक अदद पुरानी अपाचे मोटर साईकल क्र MP19ZQ 0566 एवं नगदी 10000 रूपये
सराहनी भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाण्डेय , सउनिरी रविशंकर शुक्ला ,प्र आर अभिषेक पाण्डेय,आर0 अजय विश्वकर्मा ,आर0 मोहित गुप्ता ,सैनिक रमेश वर्मा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया
Sagar22 Sep

विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…

पूरी खबर पढ़ें →
MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी
Sagar22 Sep

MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…

पूरी खबर पढ़ें →
खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं – अविराज सिंह
Sagar22 Sep

खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं – अविराज सिंह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि खेल…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनल
Singrauli22 Sep

सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनल

सिंगरौली: / नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें - कलेक्टर श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।
Singrauli22 Sep

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर बड़ी कार्रवाई — मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सासन पावर को आदेश जारी।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!