Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

पिपरी का तूफानी प्रदर्शन, रेणुकूट को 25 रन पर समेटकर 7 गेंदों में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

12 Jun 2026, 07:39 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260610 WA0031

महुली/दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत महुली में आयोजित श्री राजा बरियार शाह क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन गुरुवार की रात्रि खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। एक ओर जहां तुर्रा पिपरी ने रेणुकूट को बेहद कम स्कोर पर समेटकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मुकाबले में शिवाजी तालाब दुद्धी ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर अगले दौर में प्रवेश किया।IMG 20260610 WA0026 1
पहला मुकाबला तुर्रा पिपरी और रेणुकूट के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पिपरी ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रेणुकूट की टीम पिपरी के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और मात्र 25 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पिपरी की ओर से प्रशांत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं बिपुल ने 2 रन देकर 3 विकेट तथा शुभम ने 6 रन देकर 3 विकेट हासिल कर रेणुकूट की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
26 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपरी की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7 गेंदों में 9 विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। रंजीत ने 2 गेंदों पर 6 रन बनाए, जबकि सुमित ने 3 गेंदों में लगातार तीन छक्के जड़कर मैच को एकतरफा बना दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए प्रशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।IMG 20260610 WA0026 1
दिन का दूसरा मुकाबला तुर्रा पिपरी और शिवाजी तालाब दुद्धी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पिपरी ने एक बार फिर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी तालाब दुद्धी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 129 रन बनाए। टीम की ओर से बिल्ला ने मात्र 14 गेंदों पर विस्फोटक 48 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपरी की टीम 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। इस प्रकार शिवाजी तालाब दुद्धी ने 24 रन से शानदार जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए बिल्ला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुकाबलों में सतेश कुमार एवं हिमांशु गोस्वामी ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि आर्यन कन्नौजिया ने स्कोरर और विकार कुमार ने आंखों देखा हाल सुनाकर मैच को रोमांचक बनाया। इस अवसर पर राजकपूर कन्नौजिया, अंकित कुमार, दीपक कुमार, हरेंद्र कुमार, इरसाद अली, मनीष कुमार, अभिरंजन कुमार कन्नौजिया सहित सैकड़ों खेलप्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में जमी रही।IMG 20260610 WA01011

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ambedkar Nagar16 Sep

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

जिला संवाददाता अंगद यादव अम्बेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह नई बस्ती स्थित बैठका रोड पर बुधवार…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में PDA जन पंचायत, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्षश्यामलाल पाल ने भाजपा पर साधा निशाना।
Mahrajganj16 Sep

महराजगंज में PDA जन पंचायत, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्षश्यामलाल पाल ने भाजपा पर साधा निशाना।

महराजगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को महराजगंज पहुंचे। यहां आयोजित PDA जन पंचायत में…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना चरखारी पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
Mahoba16 Sep

थाना चरखारी पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
🔥 गाजीपुर में काजू एक्सपोर्ट प्लांट में भीषण आग, 32 टन RCN जलकर राख, करीब 2 करोड़ का नुकसान! बिजली आने के बाद तीनों ड्रायर मशीनें एक साथ चालू होने से शॉर्ट सर्किट की आशंका, 40 मिन
error: Content is protected !!