Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिरला ओपन्स माइंड्स में समर कैंप 2026 की घोषणा, 20 से 22 जून तक होगा आयोजन

12 Jun 2026, 04:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बिरला ओपन्स माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, श्री बंशीधर नगर में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में समर कैंप 2026 की घोषणा की गई। विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार सिंह एवं प्राचार्य रवीश प्रजापति ने संयुक्त रूप से कैंप की विस्तृत जानकारी साझा की।IMG 20260612 WA0100

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के उत्साह और बढ़ते पंजीकरण को देखते हुए समर कैंप की तिथि 20 जून से 22 जून 2026 कर दी गई है। कैंप का आयोजन प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।

file 00000000752071fb8457d8271d6d0cea

निदेशक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला और जीवन कौशल से भी जोड़ना है। तीन दिवसीय इस समर कैंप में तीरंदाजी, राइफल शूटिंग, रेन डांस, पूल पार्टी, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत सहित कई मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जो बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

वहीं प्राचार्य रवीश प्रजापति ने कहा कि समर कैंप बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की भावना विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को इस विशेष आयोजन में शामिल कराने की अपील की।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बिरला ओपन्स माइंड्स के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 1300 रुपये तथा अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 जून 2026 रखी गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि विद्यार्थियों के आवागमन के लिए परिवहन की व्यवस्था अभिभावकों को स्वयं करनी होगी।

प्रेस वार्ता में विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

संपर्क: 9801104470, 9801104472।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!