12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के


डीडवाना-कुचामन ….(नटवर लाल जांगिड़) केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो पर आधारित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी ’12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का शुभारंभ शुक्रवार को पुरानी पंचायत समिति में हुआ। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने विधिवत रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, सोशल सर्विस सेंटर और संस्थागत ढांचे में जो ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं, उन्हें इस प्रदर्शनी में बखूबी दर्शाया गया हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा के साथ जानकारी देने वाली है। जिला कलक्टर ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें और देश की विकास योजनाओं प्रगति का अवलोकन करे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 सालों में देश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश के मान – सम्मान को पूरे विश्व में बढ़ाया है।
सहायक जनसम्पर्क अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों, नवाचारों और जन कल्याणकारी योजनाओं को होर्डिंग/फ्लेक्स एवं स्टेण्डी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया हैं। प्रदर्शनी युवाओं के लिए जानकारी का स्त्रोत है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, ओमप्रकाश मोदी सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कई गणमान्य लोग व शहरवासी मौजूद रहें।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कर सकेंगे अवलोकन
तीन दिवसीय प्रदर्शनी आमजन के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। आमजन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पुरानी पंचायत समिति में आकर 14 जून तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




