आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की हुई शुरुआत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन की स्थानीय समस्याओं के मौके पर ही त्वरित निस्तारण के लिए जिले में ‘ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों’ की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को हुई।
जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने नगर परिषद डीडवाना में शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ किया और विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
शिविरों के पहले दिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के निर्धारित केंद्रों पर नागरिकों की भारी भीड़ देखी गई। प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के काउंटर्स स्थापित कर मौके पर ही आवेदनों की जांच और समस्याओं का निस्तारण किया गया।
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत शुक्रवार को जिले की बालिया,मौलासर, आकोदा,जसवंतगढ़,नारायणपुरा, मंगलाना, गांगवा,मूण्डघसोई, एवं कालवा बड़ा में शिविर आयोजित किये गए। वहीं शनिवार को डीडवाना की ग्राम पंचायत दुदौली में, मौलासर की तोषीना में तथा कुचामन की ग्राम पंचायत सरगोठ पदमपुरा में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के नजदीकी शिविर में पहुंचकर इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत को सीधे संबंधित काउंटर पर दर्ज करवाएं ताकि उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
ਫਰੀਦਕੋਟ ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਮਿਤੀ 20-9-26 ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀਆਂ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਸੀਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਤੋਂ ਸੰਦੀਪ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਘਰ ਆਸ਼ਰਮ ਤੋਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
मुंबई हायकोर्ट,नागपुर बेंच की ओरसे, विधी साक्षरता अभियान के राष्ट्रीय आयोजन मे बि.एस.ए.-२३ के साथ ई- इव्हीडंस का…
पूरी खबर पढ़ें →
*- महापौर की कुर्सी पर दो पर्चे-अब किसका प्लान पड़ेगा भारी?...* जोधपुर नगर निगम चुनाव संपन्न होने के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।