कांठ: अज्ञात वाहन की टक्कर से अस्पताल कर्मचारी की मौत, साथी घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कांठ (मुरादाबाद)। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक निजी अस्पताल कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के अनुसार छजलैट स्थित एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत आदिल (आयु 24 वर्ष) पुत्र गुलशेर निवासी चांद नगर गुलड़िया, जिला अमरोहा अपने सहकर्मी अनवार (आयु 22 वर्ष) निवासी छजलैट के साथ बाइक से ढाबे पर खाना लेने जा रहा था। जैसे ही दोनों गांव भीकनपुर के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए छजलैट लाया गया, जहां चिकित्सक ने आदिल की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान कुछ समय बाद आदिल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। आदिल की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजिला संवाददाता अंगद यादव अम्बेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह नई बस्ती स्थित बैठका रोड पर बुधवार…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ सदर कोतवाली उन्नाव की चौकी सुतिया तारा में तैनात दरोगा अतुल सिंह चौकी के अंदर वर्दी…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को महराजगंज पहुंचे। यहां आयोजित PDA जन पंचायत में…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
प्लांट संचालक के मुताबिक, बिजली की आपूर्ति बहाल होने के बाद काजू सुखाने वाली तीनों ड्रायर मशीनें एक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।