Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नजीबाबाद : 24 घंटे में पुलिस के शिकंजे में चोर, CCTV ने खोल दी पूरी कहानी

14 Jun 2026, 12:22 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

AddText 06 14 12.21.04

बिजनौर के नजीबाबाद में दुकान का ताला टूटा, नकदी गायब हुई,लेकिन 24 घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 61 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

चोर ने रात के अंधेरे में दुकान का ताला तोड़ा और सिद्धि विनायक मंदिर के सामने स्थित,पुरुषोत्तम बर्तन व्यापारी विपिन अग्रवाल की दुकान को निशाना बनाया.

घटना के बाद दुकान स्वामी विपिन अग्रवाल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासे की मांग की थी.

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान करने का दावा किया।

इसी कड़ी में पुलिस जाब्तागंज क्षेत्र पहुंची और संदिग्ध के ठिकाने तक पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवांशु के रूप में हुई है। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से चोरी हुए 61 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!