Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

Bijnor: लोहे के तार पर सुखाने के लिए कपड़े डाल रही छात्रा को लगा करंट, मौके पर मौत, एक किशोरी को भी लगा झटका

14 Jun 2026, 09:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

AddText 06 14 08.49.20

 

लोहे के तार पर सूखने के लिए कपड़े डाल रही कक्षा दस की छात्रा दिव्या (16) पुत्री योगेश्वर निवासी पुराना कालागढ़ की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घर में कहीं से अर्थिंग या अन्य किसी कारण से लोहे के तार में करंट आ गया। बचाने आई एक अन्य किशोरी को भी करंट का झटका लगा। वह किसी तरह बाल-बाल बच गई।

 

पुराना कालागढ़ में यह हादसा हुआ। परिजनों ने बताया कि दिव्या रविवार की दोपहर स्नान करने के बाद घर में बंधे तार पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रही थी। तार में करंट आ रहा था। वह करंट की चपेट में आकर नीचे जा गिरी। वहीं तार भी टूटकर गिर गया। दिव्या को आंगन में पड़ा देख घर पर मौजूद एक अन्य किशोरी करीना जब उसकी ओर बढ़ी तो उसे भी करंट का झटका लगा। करीना ने पीछे हटकर शोर मचा दिया।

शोर सुनकर अन्य परिजन उधर दौड़ पड़े। करंट फैलने का पता चलते ही घर की मेन लाइन बंद की गई। परिजन आनन-फानन दिव्या को सीएचसी लेकर पहुंचे। फार्मासिस्ट मनोज शर्मा ने किशोरी को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। किशोरी का एक बड़ा व एक छोटा भाई है। वह हाईस्कूल की छात्रा थी। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों ने बताया कि लोहे का तार दीवार में बंधा था। किसी प्रकार दीवार में करंट आने से तार में करंट फैला हो सकता है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!