Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, खांसी की कफ सिरप को लेकर नए नियम बनाए गए हैं ।

17 Jun 2026, 09:56 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 17जून 2026

–: भारत सरकार ने दवाईयों की गुणवत्ता के साथ साथ मरीजों के सेहत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्दी खांसी के कफ सिरप को लेकर अब नए नियम जारी किए हैं। प्राप्त हुई ताजा जानकारी अनुसार अब से देश में कहीं पर भी कोई भी कफ सिरप बिना डाक्टर के पर्ची के नहीं बिकेगा। इससे पहले ड्रग्स रुलस में एंट्री नंबर 13 के अंतर्गत एक हजार से कम की आबादी वाले गांवों में कफ सिरप को कुछ फुटकर लाइसेंसिंग शर्तों के आधार पर छूट दी गई थी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अब इस छूट को भी समाप्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार का कथन है कि सर्दी खांसी के लिए बनाए जाने वाले कफ सिरप, सप्लाई करने बेचने और इसके निर्माताओं थोक विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं को लाइसेंसिंग और रेगुलेटरी शर्तों का कड़ाई के साथ पालन करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब.से छोटे गांवों में भी खांसी के सिरप की बिक्री और वितरण केवल लाइसेंस वाली फार्मेसी के माध्यम से ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के अंतर्गत बने नियमों के अनुसार ही हो सकेगा। भारत सरकार ने दिसंबर 2025 में ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करके स्टेक होल्डर्स से आपत्तियां और सुझाव मांगें थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह.बदलाव खांसी के कफ सिरप पर निगरानी मजबूत करनें और मौजूदा पब्लिक हेल्थ और सुरक्षा जरूरतों के हिसाब से छूट के ढांचें को अपडेट करने के लिए किया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जपतलाई आश्रम स्कूल हादसा: 3 छात्राओं की मौत का आरोपी अब भी फरार, गणेश मंडल में विपक्ष के नेता संग दिखने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
Gadchiroli24 Sep

जपतलाई आश्रम स्कूल हादसा: 3 छात्राओं की मौत का आरोपी अब भी फरार, गणेश मंडल में विपक्ष के नेता संग दिखने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले के धानोरा तालुका स्थित जापातलाई (कुप्पा लिंगो) अनुदानित आश्रम स्कूल में सांप के काटने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!