Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: जाम्भाणी संस्कार शिविर का शुभारंभ, संतों ने जाम्भाणी साहित्य एवं व्यक्तित्व निर्माण पर दिया मार्गदर्शन

17 Jun 2026, 08:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
3
जाम्भाणी संस्कार शिविर में मौजूद संत।
कांठ (मुरादाबाद)। कांठ नगर के श्री बिश्नोई मंदिर ​विशनपुरा में पांच दिवसीय जाम्भाणी संस्कार शिविर के प्रथम दिवस के अवसर पर बुधवार, 17 जून को प्रातः में जाम्भाणी संतों के सानिध्य में हवन का आयोजन किया गया। हवन के उपरांत शिविर में उपस्थित बच्चों को जलपान कराया गया। इसके बाद संतों द्वारा गुरु जाम्भोजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

शिविर के दौरान बिश्नोई संतों ने जाम्भाणी साहित्य, गुरु जाम्भोजी के जीवन-दर्शन एवं बिश्नोई पंथ की शिक्षाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। संत स्वामी रामेश्वरानंद जी ने गुरु जाम्भोजी के अवतार लेने के कारण, बिश्नोई पंथ की स्थापना तथा पंथ के आधारभूत सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं आचार्य सत्यदेवानंद जी ने व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और बच्चों ने संतों के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा जाम्भाणी संस्कृति एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में संत स्वामी रामेश्वरानंद जी महाराज, आचार्य सत्यदेवानंद जी, स्वामी जगदेवानंद जी, स्वामी अशोकानंद जी, ऋषिदानंद जी सहित प्रतिनिधियों में कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, चंद्रप्रकाश सिंह बिश्नोई, डॉ. ओमराज सिंह, प्रदीप बिश्नोई एडवोकेट, विष्णुदास बिश्नोई, राजकुमार सेवक, राजस्थान से शिविर प्रभारी के रूप में योगाचार्य सुभाष उपस्थित रहे। शिविर का संचालन एवं संयोजन राजू राम जी महाराज के द्वारा किया गया।

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग
Basti16 Sep

मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…

पूरी खबर पढ़ें →

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी
Mahrajganj16 Sep

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर…

पूरी खबर पढ़ें →
अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj16 Sep

अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

परसामलिक पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा महराजगंज। महराजगंज। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
Mahrajganj16 Sep

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

महराजगंज में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 1272 वाहन जांचे, 171 सीज महराजगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!