जशपुर में रोगी सहायता समूह PSG की फॉलो-अप बैठक आयोजित, टाइप-1 डायबिटीज की नियमित उपचार, ब्लड शुगर जांच और प्रबंधन पर हुई चर्चा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जशपुर। बाल मधुमेह यानी टाइप-1 डायबिटीज से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों को बेहतर जीवन प्रबंधन की राह दिखाने जिला स्वास्थ्य समिति जशपुर ने मंगलवार को रोगी सहायता समूह – PSG की फॉलो-अप बैठक आयोजित की।
यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं एकम फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में 6 बाल रोगियों और 8 अभिभावकों सहित कुल 32 लोगों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य बच्चों को नियमित रक्त शर्करा जांच, समय पर इंसुलिन, संतुलित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझाना था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल मधुमेह में अनुशासन ही सबसे बड़ी दवा है। उन्होंने नियमित जांच, समय पर इंसुलिन और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की अपील की और आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य विभाग इन बच्चों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जानकी भगत ने बताया कि उचित देखभाल से टाइप-1 डायबिटीज के बच्चे भी सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकते हैं। उन्होंने इंसुलिन की नियमितता, शुगर मॉनिटरिंग, संतुलित आहार, खेल-कूद और संक्रमण से बचाव पर जोर दिया।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि PSG जैसी बैठकें परिवारों को मानसिक और सामाजिक संबल देती हैं। जिला एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. उदय भगत ने सरकारी जांच सुविधाओं और फॉलो-अप की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। अंत में संकल्प लिया गया कि बाल मधुमेह के प्रति जागरूकता और प्रभावित बच्चों को नियमित परामर्श से जोड़ने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लोकेशन -उरमाल/ दिनांक 19/09/2026 मनीष जैन (मोनू भाई)उरमाल वाले का आज लम्बे समय से बहुत ही ज्यादा तबियत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य परिवहन विभाग नें 32 वर्ष बाद एकबार फिर से परिवहन संबंधी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य परिवहन विभाग नें 32 वर्ष बाद एकबार फिर से परिवहन संबंधी…
पूरी खबर पढ़ें →
राजनंदगांव के दुर्गा चौक में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की पिटाई का मामला। पुलिस ने देर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।