Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: डीसीएम की टक्कर से कार चालक की मौत, कार सवार दो अन्य गंभीर घायल

17 Jun 2026, 11:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260617 WA00712
डीसीएम की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार।

कांठ (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद से एक कार संख्या यूपी-79 वाई-7707 में सवार तीन युवक उत्तराखंड के हरिद्वार घूमने जा रहे थे। कार को फर्रुखाबाद के श्याम नगर निवासी चालक प्रमोद कुमार (34) पुत्र मूल सिंह चला रहे थे। उनके साथ सेनापथ निवासी विकास पोरवाल पुत्र राधेश्याम तथा प्रशांत उर्फ गोलू पुत्र सोनीलाल कुशवाहा भी सवार थे। बताया गया कि देर रात करीब 11 बजे जब उनकी कार कांठ तहसील/छजलैट थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे स्थित कैच की पुलिया के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम संख्या यूपी-20 एटी-4884 ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अनियंत्रित डीसीएम सड़क किनारे स्थित एक नर्सरी में जा घुसी। चालक डीसीएम को छोड़कर मौके से भाग गया।

हादसे में कार चालक प्रमोद कुमार समेत विकास पोरवाल और प्रशांत उर्फ गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची छजलैट पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां अस्पताल में उपचार के दौरान प्रमोद कुमार की मौत हो गई, जबकि दोनों अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी छजलैट थाने पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।  

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग
Basti16 Sep

मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…

पूरी खबर पढ़ें →

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी
Mahrajganj16 Sep

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर…

पूरी खबर पढ़ें →
अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj16 Sep

अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

परसामलिक पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा महराजगंज। महराजगंज। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
Mahrajganj16 Sep

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

महराजगंज में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 1272 वाहन जांचे, 171 सीज महराजगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!