जिला कलक्टर ने किया योग दिवस के पोस्टर का विमोचन ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर आयोजित होगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जनभागीदारी एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जायेगा। शुक्रवार को जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने एवं कार्यक्रम को जन भागीदारी से जोड़ने के लिए निर्देश प्रदान किये है।
आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ तुलसीराम ने बताया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को प्रात:6.00 बजे से 8.00 बजे तक डीडवाना स्थित शीतल कुण्ड मन्दिर परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ,सक्रिय और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार योग दिवस को जन भागीदारी से जोड़ने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से सम्पर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और स्वयंसेवी समूहों से योग दिवस को जनआंदोलन का स्वरूप देने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलेभर से बढ़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 09.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…
पूरी खबर पढ़ें →
*मगध मेडिकल अस्पताल में व्यवस्था सुधार को लेकर डीएम सख्त* *साफ-सफाई में कमी पर छह हॉस्पिटल एवं हेल्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News9 मुख्य खबरें -*1. हादसे में एक की मौत, तीन घायल* *अमोढ़ा / हरैया-बभनान:* हरैया-बभनान मार्ग पर महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsहरियाणा में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को प्रदेशभर में एक ही…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।